कोरोना के बढ़ते मामले चिंताजनक, ग्वालियर में फिर लगेगा टोटल लॉकडाउन
- जिला प्रशासन की ओर से जल्द हो सकते हैं आदेश जारी
- इमरजेंसी सेवाओं में दी जाएगी छूट
X
ग्वालियर/वेब डेस्क। शहर में बढ़ते कोरोना के मामलों को देखते हुए प्रशासनिक अधिकारियों ने एक बैठक आयोजित की है। जिसमे जनप्रतिनिधियों की राय लेकर अब ग्वालियर जिले के लिए नया प्लान तैयार किया जा रहा है, जिसमे शनिवार व रविवार को दो दिन टोटल लॉकडाउन रखा जाएगा। साथ ही सोमवार से बाजार सिर्फ दोपहर 2 बजे तक रखने के आदेश हो सकते है। अन्य जिलों से आने जाने वालों पर रोक लगाने के लिए जिले सीमाओं को सील किया जाएगा। हालांकि इमरजेंसी सेवाओं में छूट दी जाएगी।
ग्वालियर जिला प्रशासन का नया प्लान तैयार
- सुबह 10 बजे तक सिर्फ दूध - ब्रेड की दुकानें खुलेंगी।
- कोविड-19 के बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रशासन ने तैयार किया प्लान
- जिले की सीमाओं को किया जाएगा सील,
- इमरजेंसी सेवाओं में रहेगी छूट, डॉक्टरों की टीम बैठेगी वह तय करेगी कि केस इमरजेंसी है भी या नहीं
- शनिवार - रविवार रहेगा टोटल लॉक डाउन
- मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार से दोपहर 2 तक ही खुलेगें बाजार
Swadesh News
Swadesh Digital contributor help bring you the latest article around you