Home > राज्य > मध्यप्रदेश > ग्वालियर > कल होगा वार्डों का पुन: आरक्षण, धडक़ने बड़ी

कल होगा वार्डों का पुन: आरक्षण, धडक़ने बड़ी

कल होगा वार्डों का पुन: आरक्षण, धडक़ने बड़ी
X

ग्वालियर, न.सं.। नगर निगम एवं पंचायतों के लिए एक बार फिर गोटियां डाल कर आरक्षण प्रक्रिया पूर्ण की जाएगी। पंचायतों के लिए 25 मई बुधवार को दोपहर 11 बजे कलेक्ट्रेट के जनसुनवाई कक्ष में गोटियां डलेंगी। इसके बाद दोपहर तीन बजे नगर निगम के 66 पार्षदों के लिए गोटियां डाली जाएंगी। नए सिरे से आरक्षण को लेकर दावेदारों की धडक़नें बढ़ गई हैं। क्योंकि इन लोगों ने पिछले आरक्षण के हिसाब से तैयारियां शुरू कर ली थीं। किन्तु अब एक बार फिर उन्हें यह देखना होगा कि किस वार्ड में किस वर्ग का प्रत्याशी चुनाव लड़ सकेगा।

इस संबंध में प्रभारी जिलाधीश आशीष तिवारी ने अधिसूचना भी जारी कर दी है। अधिसूचना के अनुसार कलेक्ट्रेट में चार जनपद अध्यक्ष व जनपद सदस्यों के लिए आरक्षण किया जाएगा। इसी तरह जनपद स्तर पर वहां के पंच-सरपंच व जनपद सदस्यों के लिए आरक्षण किया जाएगा। हालांकि आरक्षण प्रक्रिया के बाद अधिसूचना जारी होगी, जिसमें चुनाव का पूरा कार्यक्रम जारी किया जाएगा।

ग्रामीण क्षेत्र की स्थिति -

जनपद पंचायत पोलिंग मतदाता

  • - मुरार 65 184 104199
  • - घाटीगांव 48 187 101575
  • - डबरा 68 224 122684
  • - भितरवार 82 251 142537

नगर निगम की स्थिति

नगर निगम क्षेत्र में कुल 66 वार्ड हैं। जिसमें मतदान केन्द्रों की संख्या 1169 है। इसी तरह कुल मतदाताओं की संख्या 10,71974 है।

मानसून के चलते पहले हो सकते हैं पंचायत चुनाव

मानसून के चलते पहले पंचायत चुनाव कराए जा सकते हैं। क्योंकि बारिश के कारण ग्रामीण क्षेत्र में कई मदतान केन्द्रों तक पहुंचने में परेशानी खड़ी हो सकती है। इसको लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने भी अधिकारियों को दिशा निर्देश देते हुए कहा है कि ऐसे क्षेत्र चिंहित कर लिए जाएं, जहां बारिश के कारण जलभराव जैसी स्थिति रहती है। इसलिए प्रशासन द्वारा भी इस बार अतिरिक्त सावधानी बरती जाएगी।

एक हजार से अधिक मशीनों की हुई जांच

मदतान में उपयोग की जाने वाली ईवीएम की जांच प्रक्रिय भी की जा रही है। इसी के चलते हैदराबाद से आए 16 इंजीनियरों के दल ने भी तक कुल 1 हजार 109 ईवीएम मशीनों की जांच भी कर ली है। जिसमें से दो से तीन मशीने खराब भी निकली हैं। जबकि जिले में कुल 2 हजार 600 ईवीएम हैं।

मतपत्र से होगा चुनाव

नगर निगम चुनाव को ईवीएम से कराया जाएगा। लेकिन पंचायत चुनाव मतपत्र से कराए जाएंगे। इसके लिए गुलाबी, नीले, पीले और सफेद रंग के मतपत्र होंगे।

Updated : 27 May 2022 1:59 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top