आज मंहगाई और बेरोजगारी से जनता परेशान: सिकरवार

आज मंहगाई और बेरोजगारी से जनता परेशान: सिकरवार
X
भाजपा के लोग जनता की मदद करने घरों से नहीं निकले थे।

ग्वालियर,न.सं.। भाजपा के नेता आप लोगों के बीच पहुॅच रहे हैं, अब इनसें पूंछिऐ कि कोरोना काल के संकट में कहां थे। भाजपा के लोग जनता की मदद करने घरों से नहीं निकले थे। जबकि कांग्रेस पार्टी का हर कार्यकार्ता मेरे साथ जनसेवा करने में जुटा रहा और हर संभव मदद की। भाजपा की करनी व कथनी में अंतर है। भाजपा झूंठ बोलती है। गरीबों पर अन्याय-अत्याचार व शोषण करती है। आज मंहगाई और बेरोजगारी से जनता परेशान है। भ्रष्टाचार चरम पर रहा, बगैर लिए दिए कोई काम नहीं हुआ। अब जनता कांग्रेस को जिताने का संकल्प ले चुकी है और कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। उन्होंने कहा कि हमने क्षेत्र में विकास व प्रगति के अनेक कार्य किए है और आगे इन कार्यो को गति प्रदान करेंगे।

यह विचार शनिवार को कांग्रेस प्रत्याशी एवं विधायक डॉ. सतीश सिकरवार ने जनसंपर्क के दौरान आमजनों के बीच व्यक्त किये। आज 16 ग्वालियर पूर्व विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी एवं विधायक डॉ. सतीश सिकरवार सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ थाठीपुर गांव बीजासेन माता मंदिर से जनसंपर्क प्रारम्भ कर वहां से संपूर्ण थाठीपुर गांव, गुलाबपुरी, बलवंत नगर, न्यू सिटी सेंटर, पटेल नगर के आस-पास की गलियों में हर घर हर मतदाता से रूबरू होकर सघन जनसंपर्क किया। इसके साथ ही महापौर डॉ. शोभा सिकरवार, पूर्व विधायक सत्यपाल सिंह सिकरवार, सत्यप्रकाश सिंह सिकरवार, मानवेन्द्र सिंह सिकरवार च्गांधीज् एवं आदित्य सतीश सिकरवार ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ ग्वालियर पूर्व के अन्य क्षेत्रों में घर-घर जाकर जनसंपर्क किया।

Tags

Next Story