Home > राज्य > मध्यप्रदेश > ग्वालियर > गुरु पुष्य नक्षत्र आज, खरीदारी के लिए सबसे खास दिन

गुरु पुष्य नक्षत्र आज, खरीदारी के लिए सबसे खास दिन

गुरु पुष्य नक्षत्र आज, खरीदारी के लिए सबसे खास दिन
X

ग्वालियर, न.सं.। गुरुवार 27 अप्रैल को सूर्योदय के डेढ़ घंटे बाद पुष्य नक्षत्र शुरू हो जाएगा, जो कि अगले दिन सूर्योदय तक रहेगा। यह पुष्य नक्षत्र लगभग 23 घंटे का रहेगा। इसके साथ ही हंस योग, गजकेसरी योग, बुधादित्य योग, सर्वार्थ सिद्धि योग और अमृत सिद्धि योग इस दिन के साक्षी रहेंगे। इस तरह गुरु पुष्य नक्षत्र के साथ पांच महायोग इस पूरे दिन को शुभ और श्रेष्ठ बना रहे हैं। ज्योतिष शास्त्र की यदि माने तो गुरु पुष्य नक्षत्र के साथ इन शुभ संयोग में किया गया काम लंबे समय तक समृद्धि और फायदे देने वाला होता है। इस दिन हर तरह की खरीदारी एवं नई शुरुआत की जा सकती है।

ज्योतिषाचार्य सतीश सोनी के अनुसार नई शुरुआत और हर तरह की खरीदारी के लिए 27 अप्रैल दिन गुरुवार को सबसे अच्छा मुहूर्त है। इस दिन साल का सबसे लंबा गुरु पुष्य योग बन रहा है, साथ ही ग्रह नक्षत्रों का शुभ संयोग रहेगा। इस दिन 5 शुभ योग भी होंगे। चंद्रमा, शुक्र और शनि ये तीनों ग्रह खुद की राशि में रहेंगे। सूर्य अपनी उच्च राशि में रहेगा। इस कारण शेयर मार्केट, रियल स्टेट और अन्य जगहों में निवेश से फायदा मिलेगा। पुष्य नक्षत्र के स्वामी शनि और देवता गुरु हैं, इन दोनों ग्रहों के शुभ प्रभाव के चलते रियल स्टेट में किया गया निवेश लंबे समय तक फायदा देगा। खरीदी गई प्रॉपर्टी से समृद्धि बढ़ेगी। इस दिन प्लाट या मकान बुक किया जा सकता है। प्रॉपर्टी खरीदने बेचने संबंधी काम निपटाने के लिए यह दिन अपने आप में एक बड़ा दिन होगा। गुरु मित्र राशि में शनि अपनी राशि में होने के कारण वाहन, ज्वेलरी, कपड़े, फर्नीचर और अन्य जरूरी चीजों की खरीदारी का अच्छा लाभ मिलेगा। घरेलू और ऑफिस में इस्तेमाल की गई चीजों को खरीदना भी शुभ रहेगा।

Updated : 27 April 2023 12:31 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top