216 रूपए बचाने के फेर में एक लाख गंवाए
ठग ने खाते से उड़ाई रकम, फेल हुआ ट्रांजेक्शन
स्वदेश डेस्क | 18 Nov 2020 1:00 AM GMT
X
X
ग्वालियर, न.सं.। ऑनलाइन खरीदारी करने के बाद भुगतान करते समय लेनदेन फेल होने पर फरियादी ने गूगल पे पर फोन करके मदद मांगी। मदद करने के बहाने ठग ने फरियादी से ओटीपी पूछकर खाते से एक लाख रूपए उड़ा दिए। राज्य साइबर पुलिस ने मामले की जांच प्रारंभ कर दी है।
सिकंदर कम्पू निवासी सचिन कुमार ने आनलाइन खरीदारी करने के बाद दो सौ सोलह रूपए का भुगतान ऑनलाइन किया था। सचिन के मोबाइल पर लेनदेन फेल दिखा रहा था जबकि खाते से रकम निकल चुकी थी। उन्होंने गूगल पे पर अपनी शिकायत कर मदद मांगी। सचिन का सम्पर्क ठग से हो गया और उनसे ठग ने मदद करने का आश्वासन देकर उनके एटीएम कार्ड का ओटीपी नम्बर पूछ लिया। सचिन ने जैसे ही ओटीपी नम्बर बताया उनके खाते से एक लाख रूपए ठग ने उड़ा दिए। ठगी के शिकार सचिन ने साइबर सेल पुलिस को शिकायत की है।
Updated : 12 Oct 2021 11:14 AM GMT
Tags: #Gwalior #ATM #Bankfradulent
स्वदेश डेस्क
वेब डेस्क
Next Story
© 2017 - 2018 Copyright . All Rights reserved.
Designed by Hocalwire