Home > राज्य > मध्यप्रदेश > ग्वालियर > हरसी नहर में तीन लड़कियां बही, तलाश जारी

हरसी नहर में तीन लड़कियां बही, तलाश जारी

हरसी नहर में तीन लड़कियां बही, तलाश जारी
X

ग्वालियर। भितरवार स्थित हरसी हाईलेवल नहर में 4 लड़कियां तेज बहाव में बह गई है। जिसमें से एक को निकाल लिया गया है, शेष 3 अब भी लापता है। जिनकी तालाश की जा रही है। हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन एवं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लड़कियों की तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार भितरवार क्षेत्र के बाजना गाँव में यह हादसा हुआ है। हादसा आज सुबह किनारे पर नहाते समय हुआ, जब एक लड़की पानी में बहने लगी तो उसे बचाने के लिए अन्य लड़कियां बहार में उतर गई। पानी का बहाव तेज होने के कारण सभी लड़कियां पानी में बह गई। इसी दौरान पानी में बह रही लड़कियों की चीख सुनकर गांववासी वहां एकत्र हो गए। उन्होंने एक लड़की को बचा लिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस एवं स्थानीय प्रशासन की एक टीम घटना स्थल पर पहुँच गई। उन्होंने गोताखोरों की मदद से लड़कियों की तलाश शुरू कर दी है। बता दें की दो दिन पहले ही भितरवार क्षेत्र में ही धूमेश्वर महादेव के दर्शन गए तीन युवकों की सिंध नदी में बहने से मौत हो चुकी है।


Updated : 24 July 2020 7:18 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top