Breaking News
  • स्वदेश के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं।
  • YouTube: @SwadeshNews, Facebook: @DainikSwadesh, Instagram: @swadesh_news1, X: @DainikSwadesh

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश > ग्वालियर

Gwalior : परिवार गया गांव, चोरों ने सूने घर के ताले चटकाए

Gwalior : परिवार गया गांव, चोरों ने सूने घर के ताले चटकाए

चोर घर से दो लाख से ज्यादा का सामान ले गए


gwalior  परिवार गया गांव चोरों ने सूने घर के ताले चटकाए

ग्वालियर। उपनगर ग्वालियर थाना क्षेत्र में शातिर चोरों ने सूने मकान के ताले तोडक़र नगदी और गहने चोरी कर लिए। चोरी का पता गांव से वापस लौटने पर चला। चोर घर से दो लाख से ज्यादा का माल समेटकर ले गए हैं। पुलिस ने चोरों की तलाश तेज कर दी है।

गोसपुरा नम्बर एक कुटियाना मौहल्ला निवासी मनीषा पत्नी राजवीर राजपूत 40 वर्ष अपने गांव में बरौआ फसल का हिसाब लेने गई थीं। जाते समय घर पर वह ताला डाल गई थीं। चोरों की सूने मकान पर नजर पड़ गई और उन्होंने मौका मिलते ही सूने घर पर धाबा बोल दिया। चोर घर के ताले तोडक़र अंउदर घुस गए और उनको घर में जो भी नगदी और गहने मिले उनको समेटकर ले गए।

हाल ही में जमीन का किया सौदा 

बताया गया है कि फरियादिया की अभी हाल ही में जमीन भी बिकी थी जिसकी कुछ रकम घर में रखी थी। चोर उसको भी ले गए हैं। मनीषा जब गांव से वापस घर आई और घर का नजारा देखा तो वह समझ गई कि चोरों ने हाथ अजमा दिए हैं। चोर घर से दो लाख से ज्यादा का सामान ले गए हैं। चोरी की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।


Related to this topic: