लोको से लेकर लक्ष्मणपुरा क्रॉसिंग मार्ग आज सुबह से दोपहर तक रहेगा बंद

लोको से लेकर लक्ष्मणपुरा क्रॉसिंग मार्ग आज सुबह से दोपहर तक रहेगा बंद
X
वैकल्पिक यातायात मार्ग गांधी नगर मार्ग से निकल सकेंगे वाहन

ग्वालियर,न.सं.। स्मार्ट सिटी परियोजना के अंतर्गत हजीरा से पड़ाव तक 5.80 करोड़ रूपए की लागत से तैयार की जा रही डामर की सडक़ का काम तेजी से किया जा रहा है। इस सडक़ के लोको क्षेत्र से लेकर लक्ष्मणपुरा क्रॉसिंग तक सडक़ डामरीकरण का कार्य 24 नवम्बर शुक्रवार को किया जाना है। निर्माण कार्य के चलते यातायात में कोई व्यवधान न हो इसके लिए स्मार्ट सिटी व ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों ने संयुक्त निरीक्षण कर इस क्षेत्र के यातायात मार्ग में परिवर्तन किया है।

यातायात मार्ग परिवर्तन के अनुसार 24 नबंवर को सुबह 7 बजे से दोपहर 2 बजे तक लक्ष्मणपुरा क्रॉसिंग से लेकर लोको रोड पर यातायात को पूर्ण रुप से बंद किया जाएगा। इस मार्ग से जाने वाले लोग वैकल्पिक मार्ग के रुप मे गांधी नगर रोड से होकर जा सकेंगे। हजीरा से पड़ाव की तरफ आने वाले वाहन जो रेलवे स्टेशन और पड़ाव की ओर जाना चाहते है, वह सभी तानसेन पुल से होते हुए स्टेशन बजरिया से जा सकेंगे। वहीं पड़ाव से हजीरा की ओर जाने वाले यात्री वाहन गांधी नगर रोड से होते हुए रेलवे कॉलोनी लोको रोड से निकल हजीरा मार्ग की ओर जा सकते है।

अधिकारियों ने आमजन से अनुरोध किया कि प्रात: 7 बजे से दोपहर 2 बजे तक उपरोक्त मार्ग का उपयोग ना कर वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करें।

Tags

Next Story