गरबा-डांडिया की लय-ताल ने मोहा मन

गरबा-डांडिया की लय-ताल ने मोहा मन
X
नृत्य निर्देशन के लिए शिखा भटनागर को विशेष रूप से सम्मानित किया गया

ग्वालियर। सेवा भारती महिला मंडल एवं योग केन्द्र द्वारा गरबा-डांडिया नृत्य महोत्सव का आयोजन नई सडक़ स्थित राष्ट्रोत्थान न्यास भवन के तराणेकर सभागार में किया गया। जिसमें डांडिया की खनक एवं गरबा के लय-ताल ने सभी का मन मोह लिया।

प्रतियोगिता की निर्णायक माधव विधि महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ.नीति पांडे एवं स्वयं सिद्धा महिला समूह की अध्यक्ष महिमा तारे थीं। प्रतियोगिता में बेस्ट डांडिया का खिताब नेहा जैन ने जीता। सुंदर मुस्कान में प्रथम गुंजन जैन, सुंदर परिधान में प्रथम कंचन, सर्वोत्तम ऊर्जा वर्ग में दर्शाना ने बाजी मारी। गरबा क्वीन संयुक्त रूप से नेहा जैन, सपना जैन एवं पूजा चोपड़ा चुनी गईं। नृत्य निर्देशन के लिए शिखा भटनागर को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

उत्कृष्ट आयोजन के लिए गीता अग्रवाल एवं एकता रामचंद्रानी को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। अन्य प्रतिभागियों को भी सांत्वना पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता गीता उपाध्याय ने की। कार्यक्रम का संचालन मृणालिनी चौहान ने किया।

Tags

Next Story