Home > राज्य > मध्यप्रदेश > ग्वालियर > जेल प्रहरी पर जानलेवा हमला करने वाले बदमाश गिरफ्तार, जमीन सौदा को लेकर था विवाद

जेल प्रहरी पर जानलेवा हमला करने वाले बदमाश गिरफ्तार, जमीन सौदा को लेकर था विवाद

ग्वालियर जेल में पदस्थ जेल प्रहरी विनोद पराछे निवासी घासमंडी पर जानलेवा हमला करने वाले छोटू कमरिया, जगन और गगन गौतम पकड़े गए हैं।

जेल प्रहरी पर जानलेवा हमला करने वाले बदमाश गिरफ्तार, जमीन सौदा को लेकर था विवाद
X

ग्वालियर। ग्वालियर में जेल प्रहरी पर जानलेवा हमले के पीछे पुराने मकान का सौदा रहा है। जेल प्रहरी पर हमला करने वाले तीन गुंडे गिरफ्तार कर लिया गया है। बदमाशों ने खुलसा किया की जेल प्रहरी ने जिस मकान का सौदा किया उसे सरगना रिकूं कमरिया खरीदना चाहता था। उसने मकान से दूर रहने का इशारा भी किया था। उसके न मानने पर घटना को अनजाम दिया था।

दरअसल ग्वालियर जेल में पदस्थ जेल प्रहरी विनोद पराछे निवासी घासमंडी पर जानलेवा हमला करने वाले छोटू कमरिया, जगन और गगन गौतम पकड़े गए हैं। गुंडों ने खुलासा किया कि विनोद को बदमाश रिकूं कमरिया के कहने पर मारा था। क्योंकि विनोद पराछे ने घासमंडी में मुस्लिम परिवार से मकान खरीदा है। उससे सटे जमीन पर रिकूं ने शेड बनाया है। रिकूं बाजू का मकान खरीदना चाहता था। क्योंकि इस मकान का बाद का हिस्सा मेन रोड पर है। इस मकान का सौदा होता तो रिकूं के मकान का दूसरा सिरा भी मेन रोड पर खुल जाता। गिरफ्तार तीनो गुंडे पुलिस के समाने खुलासा कर रहे हैं कि विनोद पराछे ने मकान खरीद लिया तब उस पर प्लानिंग से हमला किया। उम्मीद थी विनोद घबरा कर मकान छोड़ देगा। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। तब उस पर जान लेवा हमला किया। जिसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया था और अभी भी वह मौत से लड़ रहा है। जिसे देखते हुए पुलिस ने आरोपियों पर डेढ़-डेढ़ हजार का इनाम घोषित कर दिया था। अभी गौतम, लालाराम, नितिन और रविन्द्र कमरिया फरार हैं। पकड़े गए आरोपियों के खुलासे में रिकूं कमरिया पर हमले की साजिश रचने का केस दर्ज किया गया है। फिलहाल पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

तीनो बदमाशों को किया गिरफ्तार-

पुलिस ने बताया की फरार बदमाशों पर डेढ़-डेढ़ हजार का इनाम घोषित था, आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। प्रॉपर्टी खरीदने को लेकर जेल प्रहरी पर जानलेवा हमला करने के अपराध में उन्हें गिरफ्तार किया है। पहले भी बदमाश कई जुर्म में गिरफ्तार किया जाता रहा है। उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

अशोक सिंह जादौन,डीएसपी,हेडक्वार्टर,ग्वालियर

Updated : 4 Oct 2023 8:29 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Web

Swadesh Digital contributor help bring you the latest article around you


Next Story
Top