Home > राज्य > मध्यप्रदेश > ग्वालियर > ग्वालियर में बुधवार की रात से गिरेगा पारा, बढ़ेगी सर्दी

ग्वालियर में बुधवार की रात से गिरेगा पारा, बढ़ेगी सर्दी

ग्वालियर में बुधवार की रात से गिरेगा पारा, बढ़ेगी सर्दी
X

ग्वालियर। ग्वालियर -चंबल संभाग में हुई बारिश के कारण यहां दिन के तापमान में काफी गिरावट हुई है। मौसम विभाग के अनुसार पकिस्तान और उससे लगे उत्तर भारत के क्षेत्र में बने पश्चिम विक्षोभ के कारण प्रदेश में बादल बने हुए है। इसी कड़ी में अब 18 नवंबर के बाद से रात के तापमान में लगातार गिरावट आने का सिलसिला शुरू होगा। वहीँ दिन के तापमान में भी तीन से चार डिग्री पारा गिरने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार उत्तरी पाकिस्तान और उससे लगे जम्मू-कश्मीर पर एक पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है।साथ ही दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान पर एक प्रेरक चक्रवात बना हुआ है। इन दो सिस्टम की वजह से हवा का रुख पूर्वी और दक्षिण पूर्वी बना हुआ है। अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से नमी भी आ रही है। इससे बादल बन रहे हैं और रात के तापमान बढ़े हुए दर्ज किए जा रहे हैं। इस पश्चिमी विछोभ के जल्द आगे बढ़ने की संभावना है। जिससे रात के समय हवा का रुख बदलने के साथ उत्तरी हवाओं के आने का दौर शुरू होगा। जिससे ग्वालियर -चंबल संभाग के न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट के साथ रात के समय ठण्ड बढ़ने की संभावना है।


Updated : 12 Oct 2021 11:14 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top