Home > राज्य > मध्यप्रदेश > ग्वालियर > स्वयंसेवक ने चलाया पर्यावरण संरक्षक का अभियान, लिया संकल्प

स्वयंसेवक ने चलाया पर्यावरण संरक्षक का अभियान, लिया संकल्प

पर्यावरण सप्ताह के तहत सातों दिन हुए अलग-अलग आयोजन

स्वयंसेवक ने चलाया पर्यावरण संरक्षक का अभियान, लिया संकल्प
X

ग्वालियर, न.सं.। कोरोना संकट के बीच राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ के स्वयंसेवकों व आमजन ने पर्यावरण संरक्षण के लिए अभियान चलाया और लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पर्यावरण गतिविधि के तहत पूरे सप्ताह अलग-अलग आयोजन हुए। बड़े पैमाने पर पौधरोपण के साथ ही वॉटर हार्वेस्टिंग, पॉलीथिन का उपयोग न करने का संकल्प लिया। लोगों ने घरों से गृह वाटिकाओं, औषधीय पौधों व पर्यावरण की दिशा में जो अच्छा काम किया है उसके छायाचित्र खींचकर भेजे।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पर्यावरण गतिविधि के तहत ग्वालियर विभाग में पर्यावरण सप्ताह का आयोजन किया गया। इस सप्ताह के तीनों जिले में पर्यावरण संरक्षण हेतु विभिन्न कार्यक्रम हुए। सप्ताह की शुरुआत 13 जुलाई को हुई, जिसमें करीब 450 स्वयंसेवकों व आमजन ने अपने-अपने घरों पर तुलसी के पौधों की आरती कर उनके छायाचित्र खींचकर भेजे। जबकि अगले दिन उन लोगों को शामिल किया गया जिनके यहां गृह वाटिका, औषधीय पौधे हैं या पर्यावरण संरक्षण की दिशा में जिन्होंने अच्छा काम किया हो। इसमें 175 लोग शामिल हुए। सप्ताह के तीसरे दिन साइकिल चलाने का आयोजन हुआ और 225 लोगों ने शहरभर में साइकिल चलाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

सप्ताह की अगली कड़ी में 700 घरों में पर्यावरण गोष्ठी का आयोजन हुआ। जबकि पांचवे दिन लोगों ने पौधों को संरक्षण की प्रतिज्ञा ली और यह भी तय किया कि स्वयं पौधरोपण करने के साथ ही दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करेंगे। यह आयोजन 825 घरों में हुआ। छठवें दिन 215 घरों पर पर्यावरण महोत्सव का आयोजन हुआ। जबकि सप्ताह के आखिरी दिन तीनों जिले में सघन पौधरोपण का कार्यक्रम हुआ। शारदा विहार बावड़ी वाले पार्क, केशवन नगर लेले की गगिया, खासगी बाजार पार्किंग, सिरोल पहाड़ी, विनयनगर सेक्टर एक स्थित पार्क आदि में बड़े स्तर पर पौधे रोपे गए। इस दौरान यह भी तय हुआ कि पौधरोपण, जल संरक्षण एवं पॉलीथिन के उपयोग खत्म करने का अभियान आगे भी चलता रहेगा।

Updated : 23 July 2020 1:00 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top