मतदाताओं को लुभाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई, सीमाओं व नाकों पर रखी जाएगी 24 घंटे नजर

मतदाताओं को लुभाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई, सीमाओं व नाकों पर रखी जाएगी 24 घंटे नजर
X
जिले की सीमाओं व नाकों पर लगभग 20 एसएसटी (स्थेटिक दल) 24 घंटे ऐसी गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखेंगीं

ग्वालियर। मतदाताओं को डराने या उन्हें अवैध रूप से धनराशि, शराब या अन्य कोई उपहार देकर प्रभावित करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिले की सीमाओं व नाकों पर लगभग 20 एसएसटी (स्थेटिक दल) 24 घंटे ऐसी गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखेंगीं। साथ ही वाहनों की सघन जांच कर अवैध धनराशि, शराब व उपहार जब्त करने की कार्रवाई भी इन दलों द्वारा की जाएगी। इसके अलावा लगभग इतने ही एफएसटी (फ्लाइंग स्क्वायड) भी छापामार कार्रवाई कर अवैध धनराशि, शराब व उपहार जब्त करेंगे।

यह बात जिलाधीश अक्षय कुमार सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश चंदेल ने रविवार को पुलिस कंट्रोल रूम में जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में तैनात की गईं एसएसटी में शामिल प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों की बैठक में कही। अधिकारी द्वय ने निर्देश दिए कि एफएसटी टीम मुस्तैदीपूर्वक अपने दायित्व का निर्वहन करें। कहीं भी आचार संहिता का उल्लंघन पाए जाने पर भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के तहत त्वरित कार्रवाई करें।

इस अवसर पर एफएसटी में शामिल अधिकारियों को प्रशिक्षण भी दिया गया। साथ ही जिलाधीश एवं एसएसपी ने सभी टीमों को संबंधित विधानसभा क्षेत्रों के लिए रवाना किया। बैठक में विशेष रूप से एडीएम अंजू अरूण कुमार व टी एन सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेन्द्र वर्धमान, जिले के विभिन्न विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के रिटर्निंग अधिकारी मौजूद थे।

Next Story