Home > राज्य > मध्यप्रदेश > ग्वालियर > सौतेले पिता ने किया अपनी नाबालिग बेटी से दुष्कर्म

सौतेले पिता ने किया अपनी नाबालिग बेटी से दुष्कर्म

सौतेले पिता ने किया अपनी नाबालिग बेटी से दुष्कर्म
X

ग्वालियर। ग्वालियर के गोला का मंदिर थाना क्षेत्र में पिंटो पार्क इलाके में रहने वाली एक नाबालिग लड़की के साथ उसके सौतेले पिता ने ही दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे दिया है। घटना की सूचना पर आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार बीते रोज गोला का मंदिर थाना अंतर्गत पिंटो पार्क रामनगर कॉलोनी निवासी एक महिला होने पहले पति को छोड़ शिशुपाल सिंह के साथ लिव इन में रहती है। महिला की एक 14वर्षीय बेटी और बेटे के साथ शिशुपाल सिंह के घर में किराये से रहती है। बीते रोज महिला अपनी बहन से मिलने के लिए मुरैना गई थी एवं उसका छोटा बेटा और बेटी घर पर ही थे, और लड़की टीवी देख रही थी। इसी दौरान शिशुपाल सिंह वहां आया और उसने लड़की को अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे दिया। लड़की के चिल्लाने एवं विरोध करने पर भी शिशुपाल सिंह को बच्ची पर रहम नहीं आया एवं उसने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे दिया। घटना का पता चलते ही माँ अपनी बेटी को लेकर गोला का मंदिर थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी शिशुपाल सिंह के खिलाफ दुष्कर्म और पास्को एक्ट की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपी को मुखबिर की सूचना पर बहोड़ापुर से गिरफ्तार कर लिया गया है।


Updated : 13 April 2024 12:52 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

City Desk

Web Journalist www.swadeshnews.in


Next Story
Top