दिव्यांग बच्चों की हुईं खेलकूद प्रतियोगिताएं

दिव्यांग बच्चों की हुईं खेलकूद प्रतियोगिताएं
X
कार्यक्रम में बच्चों के लिए 50 और 100 मीटर दौड़, चित्रकला, बोतल गिराओ, रस्सी खींच, मेंहदी आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

ग्वालियर, न.सं.। विकासखंड मुरार शहर क्रमांक 2 के अंतर्गत शासकीय विद्यालय जनपद शिक्षा केन्द्र मुरार शहर क्रमांक 2 में अध्ययनरत दिव्यांग विद्यार्थियों को मुख्य धारा से जोडऩे के प्रयास हेतु विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन बुधवार को किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ सहायक परियोजना समन्वय रविंद्र सिंह तोमर ने किया। कार्यक्रम में बच्चों के लिए 50 और 100 मीटर दौड़, चित्रकला, बोतल गिराओ, रस्सी खींच, मेंहदी आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस दौरान 300 बच्चों ने भाग लिया। विजयी बच्चों को पुरस्कृत किया गया। संचालन शर्मिला शर्मा और आभार राकेश शर्मा ने व्यक्त किया। इस अवसर पर लोक शिक्षण संचनालय के संयुक्त संचालक दीपक पांडे, मोनिका भाटिया, अनुपमा सुनेजा, लखन सिंह राणा, संजय गर्ग, प्रदीप शर्मा, कमल लोधी, अश्विनी शर्मा, संजीव बांदिल, अभय सिंह जादौन, राजेश त्रिपाठी, विनिता शर्मा, शशिकांत यादव आदि उपस्थित थे।

Tags

Next Story