29 अक्टूबर से स्पाइसजेट बदलेगा समय, कोलकाता-जम्मू की हवाई सेवा बंद

X
By - Digital Desk |26 Oct 2023 5:30 AM IST
Reading Time: देश में इस बार सामान्य से अधिक ठंड पडऩे की संभावना है।
ग्वालियर। ग्वालियर सहित देश भर के एयरपोर्ट पर 29 अक्टूबर से 30 मार्च तक उड़ान संचालन में सर्दी की समय सारिणी लागू कर दी गई है। उत्तरी भारत को छोड़ देश में सामान्य से अधिक ठंड रहेगी। देश में इस बार सामान्य से अधिक ठंड पडऩे की संभावना है। इसको लेकर स्पाइसजेट प्रबंधन ने जहां कोलकाता-जम्मू व हैदराबाद की हवाई सेवा को बंद कर दिया है। वहीं अब हैदराबाद के लिए एयर इंडिया अपनी हवाई सेवा शुरु करेगा।
बैंगलोर, हैदराबाद, मुंबई, बैंगलोर, इंदौर, दिल्ली की समय सारिणी में परिवर्तन किया है। 29 अक्टूबर से बैंगलुरु-ग्वालियर सुबह 9.10, ग्वालियर से मुंबई सुबह 9.45, दिल्ली-ग्वालियर दोपहर 12 बजे, ग्वालियर-दिल्ली 12.30, मुंबई -ग्वालियर दोपहर 2.30, ग्वालियर-बैंगलुरु दोपहर 3.10, हैदराबाद ग्वालियर दोपहर 3.20, ग्वालियर-हैदराबाद शाम 4.55 बजे उड़ान भरेगा।
Next Story
