Home > राज्य > मध्यप्रदेश > ग्वालियर > पत्नी विवाद से गुस्साए दामाद ने ससुर पर चलाई गोली, आरोपी एक्टिवा छोड़कर भागा

पत्नी विवाद से गुस्साए दामाद ने ससुर पर चलाई गोली, आरोपी एक्टिवा छोड़कर भागा

पत्नी विवाद से गुस्साए दामाद ने ससुर पर चलाई गोली, आरोपी एक्टिवा छोड़कर भागा
X

ग्वालियर, न.सं.। जनकगंज थाना क्षेत्र में पत्नी से विवाद से गुस्साए दामाद ने ससुर पर कट्टे से गोली चला दी। गोली चलाने के बाद जब लोग आरोपी को पकडऩे को दौड़े तो वह एक्टिवा छोड़कर भाग गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

श्रीराम कॉलोनी में रहने वाले पालीसिंह पुत्र उमरावसिंह धाकड़ महिला पालीटेक्निक संस्थान में कर्मचारी हैं। पालीसिंह के दामाद गौरीशंकर का अपनी पत्नी से विवाद चल रहा है। इन दिनों गौरीशंकर की पत्नी मायके में ही रह रही है। बीते कल दामाद ससुराल में आया और वह पत्नी से विवाद करने लगा। जब बात ज्यादा बढ़ गई तो ससुर पालीसिंह ने उसे झगड़ा करने से रोका। इसी बात से गुस्साए गौरीशंकर ने कमर से कट्टा निकाला और गोली चला दी। गोली चलते ही बस्ती में सनसनी फैल गई। आरोपी दामाद गोली चलाने के बाद मौके से फरार हो गया। बताया गया है कि गौरीशंकर ने अपनें ही ससुर के खिलाफ आरटीआई लगा रखी है और वह दस लाख रुपए की मांग कर रहा था। पुलिस ने पालीसिंह की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ धारा 336, 294, 506 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।

Updated : 12 Oct 2021 11:15 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top