Home > राज्य > मध्यप्रदेश > ग्वालियर > कल 13 घण्टे 38 मिनट का होगा दिन, रात होगी सबसे छोटी

कल 13 घण्टे 38 मिनट का होगा दिन, रात होगी सबसे छोटी

कल 13 घण्टे 38 मिनट का होगा दिन, रात होगी सबसे छोटी
X

ग्वालियर, न.सं.। इस वर्ष 21 जून को वर्ष का सबसे बड़ा दिन और सबसे छोटी रात होगी। इस दिन सूर्योदय सुबह 5.28 पर तथा सूर्यास्त सायं 7.06 पर होगा। 21 जून का दिन 13 घण्टे 38 मिनट तथा रात 10 घण्टे 22 मिनट की होगी।

ज्योतिषाचार्य पंडित गौरव उपाध्याय ने बताया कि पृथ्वी अपने अक्ष पर 23.50 डिग्री झुकी हुई है और सूर्य का चक्कर लगाती है। जिस कारण दिन, रात और मौसम आते हैं। पृथ्वी का जो भाग सूर्य के सामने होता है, वह गर्म रहता है और पीछे के भाग में सर्दी रहती है। अभी सूर्य उत्तरी गोलार्ध से होकर गुजर रहा है और पृथ्वी के इस भाग में दिन लम्बे हैं तथा रातें छोटी हैं। दक्षिणी गोलार्ध में दिन छोटे तथा रातें लम्बी हैं। ज्योतिषाचार्य ने बताया कि 21 जून के दिन सूर्य की रोशनी उत्तरी गोलार्ध पर सबसे अधिक पड़ेगी। इस दिन सूर्य ठीक कर्क रेखा के ऊपर रहेगा, इस कारण 21 जून को वर्ष का सबसे बड़ा दिन होगा। ग्वालियर में इस दिन सूर्योदय 5.28 पर तथा सूर्यास्त शाम 7.06 पर होगा। 21 जून के बाद दिन छोटे होते चले जाएंगे तथा रात बड़ी होती जाएंगी। 23 सितंबर 2020 को दिन रात बराबर होंगे तथा 22 दिसम्बर की रात वर्ष की सबसे लम्बी रात और दिन सबसे छोटा होगा।

इस बार का 21 जून खास है

ज्योतिषाचार्य ने बताया कि इस वर्ष का 21 जून खास है। 21 जून को वर्ष का प्रथम सूर्य ग्रहण होगा। इस दिन 6 ग्रह वक्री अर्थात उल्टी चाल चलेंगे। बुध, गुरु, शुक्र ,शनि, राहु और केतु इस दिन अपनी वक्री गति में रहेंगे। सूर्य कर्क रेखा के ऊपर होगा। इस दिन विश्व योग दिवस भी है। इस दिन फादर्स डे भी होगा। ज्योतिषाचार्य ने बताया कि इस दिन सूर्य आद्रा नक्षत्र में प्रवेश करेगा, जिसे ज्योतिष की भाषा में मानसून का प्रारंभ कहते हैं। इस दिन से सूर्य दक्षिणायन हो जाते हैं । 21 जून के बाद दिन छोटे होते चले जाएंगे तथा रातें लम्बी होती जाती हैं।

Updated : 24 Jun 2020 9:04 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top