Home > राज्य > मध्यप्रदेश > ग्वालियर > शहर के खेल मैदानों पर दिखने लगे स्मार्ट सिटी के कार्य

शहर के खेल मैदानों पर दिखने लगे स्मार्ट सिटी के कार्य

तीन खेल मैदानों पर खर्च होंगे करोड़ों, शहरवासियों को जल्द मिलेगी सौगात

शहर के खेल मैदानों पर दिखने लगे स्मार्ट सिटी के कार्य
X

ग्वालियर, न.सं.। लॉकडाउन के बाद स्मार्ट सिटी योजना के तहत शहर में 9 करोड़ खर्च कर शहर में 3 स्थानों पर स्मार्ट खेल मैदान आकार ले रहे हैं। एमएलबी महाविद्यालय का खेल मैदान का काम अंतिम चरण में है। तीनों खेल मैदानों का काम पिछले साल मार्च में ही खत्म होना था। लेकिन लॉकडाउन के कारण सारे काम रुक गए थे। एमएलबी महाविद्यालय का खेल मैदान काफी बड़ा है। वहां कई प्रकार के खेल खेले जाते हैं। इस मैदान के कुछ हिस्से को स्मार्ट सिटी योजना में शामिल कर लिया है। इस मैदान पर क्रिकेट, फुटबॉल, ओपन जिम, बैडमिंटन कोर्ट बनाए जा रहे हैं। हॉर्टिकल्चर, टॉयलेट्स, सिविल वर्क, लाइटिंग के साथ स्केटिंग रिंग व चेंजिंग रूम भी बनाए जा रहे हैं। गुरुवार को स्मार्ट सिटी की मुख्य कार्यपालन अधिकारी जयति सिंह ने निर्माण स्थल का दौरा किया। उन्होंने परियोजना से जुड़े अधिकारी और कर्मचारियो को समय सारिणी निर्धारित कर गुणवत्ता के साथ जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।

-जीआर मेडिकल कॉलेज

इस मैदान पर खो-खो, कबड्डी, बॉलीवॉल, बास्केटबॉल, ओपन जिम, चेंजिंग रूम, 200 मीटर रेसिंग के लिए सिंथेटिक ट्रैक तैयार किया जा रहा है। लाइटिंग, टॉयलेट्स के साथ चारों ओर विभिन्ना प्रजातियों के पौधे लगाए जाएंगे, इससे रात में भी खेल खेले जा सकेंगे।

-छत्री बाजार का मैदान

इस मैदान पर हॉकी, बास्केटवॉल बनाए जाएंगे। वाकिंग ट्रैक, टॉयलेट्स का भी निर्माण होगा।

इनका कहना है

खेल प्रतिभाओं को उभारने के लिए मेडिकल कॉलेज, एमएलबी कॉलेज तथा छत्री बाजार में छोटे-छोटे खेल मैदान विकसित किए जा रहे हैं। तीनों खेल मैदान का काम जल्द पूरा कर लिया जाएगा।

-जयति सिंह

मुख्य कार्यपालन अधिकारी

स्मार्ट सिटी

Updated : 24 Jun 2020 9:15 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top