Home > राज्य > मध्यप्रदेश > ग्वालियर > स्मार्ट सिटी ने शुरू किया यातायात जनजागरुकता अभियान

स्मार्ट सिटी ने शुरू किया यातायात जनजागरुकता अभियान

नुक्कड नाटक के माध्यम से फूलबाग पर चालकों को दी यातायात के नियमों की जानकारी

स्मार्ट सिटी ने शुरू किया यातायात जनजागरुकता अभियान
X

ग्वालियर। शहर के वाहन चालकों को यातायात के नियमों के प्रति जागरुक करने के लिए स्मार्ट सिटी ने यातायात जनजागरुकता सप्ताह शुरू किया है। जिसका शुभारंभ आज फूलबाग चौराहे पर नुक्क्ड़ नाटक के साथ हुआ। इस अवसर पर स्मार्ट सिटी सीईओ जयति सिंह सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

स्मॉर्ट सिटी ने शहर में यातायात व्यवस्था का दुरुस्त करने के लिए चार प्रमुख चौराहोंं पर आईटीएमएस जंक्शन प्रारंभ कर दिए हैं। जिसके तहत स्मार्ट सिटी द्वारा शहर के नागरिकों को यातायात के प्रति जागरुक करने के लिए यातायात जनजागरुकता सप्ताह प्रारंभ किया गया है। जिसका शुभारंभ आज सोमवार को फूलबाग चौराहे से किया गया जिसके तहत स्थानीय कलाकारों द्वारा नुक्कड नाटक का प्रदर्शन कर नागरिकों को यातायात के नियमों का पालन करने की शिक्षा दी गई तथा नियमों का पालन न करने पर होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में बताया गया। अभियान के तहत पूरे सप्ताहभर शहर के विभिन्न स्थानों पर यातायात जनजागरुकता कार्यक्रम चलाए जाएंगे। इसके पश्चात यातायात के नियमों का उल्लंघन करने पर वाहन चालकों के ऑनलाइन चालान किए जाएंगे।

शहरवासियों को किया जा रहा जनजागरुक -

स्मार्ट सिटी सीईओ जयति सिंह ने बताया की कि शहर की यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने के लिये स्मार्ट सिटी द्वारा आईटीएमएस परियोजना के तहत विभिन्न चैराहों पर आईटीएमएस जंक्शन लगाये गये हैं। इस जागरुकता अभियान के तहत आईटीएमएस जंक्शनो पर शहरवासियों को यातायात नियम के बारे में विस्तृत जानकारी साझा की जायेगी। इस मुहिम को सफल बनाने के लिये नुक्कड़ नाटक, वाँलेंटियरर्स, यातायात पुलिस के साथ प्रयास किये जाएँगे। वहीं यातायात नियम तोड़ने वालो को कानूनी कार्यवाही और दंड के बारे में जानकारी दी जायेगी। इसके साथ ही अन्य माध्यम और स्वयंसेवी संस्थाओं के साथ मिलकर भी जनता को जागरुक किया जायेगा।की यह न्याययात्रा तब तक जारी रहेगी जब तक की उनकी मांमग पूरी नहीं की जाती है।


Updated : 14 Sep 2020 1:27 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top