Home > राज्य > मध्यप्रदेश > ग्वालियर > स्मार्ट सिटी ने शहर में स्मार्ट संकेतक लगाए, क्षेत्र पहचान में सुविधा

स्मार्ट सिटी ने शहर में स्मार्ट संकेतक लगाए, क्षेत्र पहचान में सुविधा

स्मार्ट सिटी ने शहर में स्मार्ट संकेतक लगाए, क्षेत्र पहचान में सुविधा
X

ग्वालियर। स्मार्ट सिटी द्वारा शहर में किये जा रहे विकास कार्यों की कड़ी में शहर के विभिन्न मार्गों सहित विभिन्न चौराहो, राष्ट्रीय घरोहरों और सार्वजनिक जगहों पर विभिन्न तरह के उच्च गुणवत्ता संकृतक लगाए जाने का कार्य किया जा रहा है।

स्मार्ट सिटी सीईओ ने बताया की शहर में विभिन्न प्रकार के संकेतक लगाये जा रहे है। इस परियोजना के तहत शहर के विभिन्न प्रवेश मार्गो,चौराहो, राष्ट्रीय घरोहरों और सार्वजनिक जगहो पर विभिन्न प्रकार के संकेतक जैसे वेरियवल मेसेज साइनेज (वीएमएस), टी संकेतक साइनेज, प्लेस आयडेंटिफ़िकेशन साइनेज, प्रवेश द्वार संकेतक, एडवाँसड डायरेक्शन सायनेज, पायलॉन साइनेज, यातायात संकेतक आदि को लेकर कार्य किया जा रहा है। इनके अलावा विशेष सावधानी वाले क्षेत्र जैसे हास्पिटल, स्कूल तथा पेट्रोल पंप आदि को दर्शाने के लिये भी संकेतक लगाये जा रहे है।

उन्होंने बताया की शहर में 10 वीएमएस के साथ ही शहर के विभिन्न प्रवेश मार्गो पर लगभग 6 प्रवेश द्वार संकेतक 12 टी संकेतक सहीत जगह पहचान के लिये लगाये जाने वाले 75 संकेतको को लगाये जा चुके है। सीईओ सिंह ने बताया शहर को हेरिटेज शहर का दर्जा मिला हुआ है। इन संकेतको को लगाने में इस बात का खास ख्याल रखा गया है कि संकेतक हेरिटेज लुक के साथ साथ उच्च गुणवत्ता सहीत आम लोगो के पढने और देखने में सुविधाजनक हो।

वेरियवल मेसेज साइनेज -

गोले के मंदिर, रेल्वे स्टेशन, मानसिंह स्टेट जंक्शन गांधी रोड, राजमाता सर्किल सिटी सेंटर, फूलबाग, पाताली हनुमान हजीरा, इंदरगंज जंक्शन, स्काउट एंड गाइड बिल्डिंग के पास महाराज बाडा, गस्त का ताजिया, उरवाइगेट गेट पर लगाए गए है।

प्रवेश द्वार संकेतक-

विक्की फैक्टरी, चिरवाई नाका, हुरावली वायपास, सिमको ब्रिज, कोठेश्वर रोड, तानसेन रेजिडेंसी गांधी रोड, विवेकानंद स्टेट सर्किल

टी टाइप संकेतक -

काल्पी रोड, पिंटो पार्क, सड़क मार्ग (धर्मवीर पेट्रोल पंप के पास), बिरला नगर जंक्शन (सिमको पुल के पास), हजीरा पुलिस स्टेशन, हजीरा जंक्शन पर 2, सागरताल जंक्शन पर 2, इंदरगंज चौराहा पर 2, चेतकपुरी जंक्शन, कुलपति बंगला सिटी सेंटर, बेटी बचाओ चौराहा, गुड़ी गुडा का नाका, चिरवाई नाका, झांसी रोड विक्की फैक्टरी के पास,


Updated : 12 Oct 2021 11:04 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top