ग्वालियर में 16 की रिपोर्ट आई पॉजिटिव, 6 की दूसरी, 10 नए

X
By - स्वदेश डेस्क |25 May 2020 8:18 PM IST
Reading Time: ग्वालियर। जिले में कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से बढ़ता जा रहा है। इसका मुख्य कारण देश के अन्य राज्यों से अप्रवासी मजदूर एवं अधिक संख्या में वापस आना है। जीआरएमसी द्वारा आज जारी रिपोर्ट्स में ग्वालियर के 16 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इन संक्रमितों में डबरा के 6 लोगों की दूसरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। यह सभी पहले से ही सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल में भर्ती है और इनका इलाज किया जा रहा है।
इसके अलावा आज 10 लोगों की पहली रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जानकारी के ये सभी मरीज देश के विभिन्न राज्यों से ग्वालियर वापिस आये थे। इन सभी लोगों के सैंपल लेकर क्वारंटाइन कर दिया गया था। शहर में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 124 हो गई है। जिसमें से 34 मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके है। वहीँ 2 लोगो की इस महामारी से मौत हो चुकी है।
Next Story
