Breaking News
  • स्वदेश के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं।
  • YouTube: @SwadeshNews, Facebook: @DainikSwadesh, Instagram: @swadesh_news1, X: @DainikSwadesh

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश > ग्वालियर

देवर के साथ भाभी भागी, भाई ने लगाई फांसी, ग्वालियर थाना पुलिस जांच में जुटी

देवर के साथ भाभी भागी, भाई ने लगाई फांसी, ग्वालियर थाना पुलिस जांच में जुटी


देवर के साथ भाभी भागी भाई ने लगाई फांसी  ग्वालियर थाना पुलिस जांच में जुटी

ग्वालियर, न.सं.। छोटे भाई के साथ पत्नी के घर से भागने के बाद परेशान पति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक पत्नी और छोटे भाई की तलाश कर रहा लेकिन वह उसे नहीं मिल रहे थे। युवक के फांसी लगाने के कारणों की पुलिस ने जांच प्रारंभ कर दी है।

उपनगर ग्वालियर थाना घासमंडी निवासी दीपक पुत्र बलराम सिंह होटल में काम करता था। हर रोज की तरह बुधवार को दीपक नींद से जागा और दिनचर्या से निवृत्त होने के बाद अपने कमरे में चला गया। जब परिजन कमरे में पहुंचे तो दीपक का शव फांसी पर लटका हुआ था। दीपक ने फांसी लगाकर जान दे दी थी। फांसी की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। बताया गया है कि 6 अगस्त को मृतक का छोटा भाई सुनील अपनी भाभी सोनम को घर से भगाकर ले गया था। जब यह बात दीपक को मालूम चली तो वह हैरान रह गया और तभी से वह पत्नी व भाई की तलाश कर रहा था। लेकिन उनका कहीं पर भी सुराग नहीं मिल रहा था। जिस दिन से पत्नी सोनम घर से भागी थी दीपक परेशान हो रहा था और उसकी बस्ती में भी बदनामी हो रही थी। इस संबंध में थाना प्रभारी दीपक यादव का कहना है कि दीपक ने फांसी लगाकर आत्महत्या क्यों की परिजनों के बयान दर्ज करने के बाद ही सच्चाई का पता लग सकेगा। पुलिस ने फिलहाल मर्ग कायम कर लिया है।

Related to this topic: