Home > राज्य > मध्यप्रदेश > ग्वालियर > पुतला दहन में झुलसे SI दीपक दिल्ली रैफर, पुलिस ने 5 कांग्रेस नेताओं को किया गिरफ्तार

पुतला दहन में झुलसे SI दीपक दिल्ली रैफर, पुलिस ने 5 कांग्रेस नेताओं को किया गिरफ्तार

पुतला दहन में झुलसे SI दीपक दिल्ली रैफर, पुलिस ने 5 कांग्रेस नेताओं को किया गिरफ्तार
X

ग्वालियर। हजीरा स्थित सब्जी मंडी शिफ्टिंग विवाद में कांग्रेस द्वारा किए गए पुतला दहन में झुलसे SI दीपक गौतम की हालत गंभीर है। उनकी छाती पर गहरे घाव है। जिसके कारण उन्हें आज बुधवार को दिल्ली रैफर कर दिया गया है। दूसरी ओर पुलिस प्रशासन दहन में शामिल कांग्रेसियों के खिलाफ बड़े एक्शन के मूड में नजर आ रही है।

पुतला दहन रोकने के प्रयास में झुलसे सब इंस्पेक्टर दीपक गौतम को आजअपोलो अस्पताल के डॉक्टर्स ने दिल्ली रैफर कर दिया है। वहां उनका ईलाज सफदरजंग अस्पताल की बर्न यूनिट में किया जाएगा। पुलिस अधीक्षक अमित सांघी ने बताया की डॉक्टर्स का कहना है की दीपक 45 फीसदी झुलस गए। उनकी छाती में गहरे घाव होने के साथ चेहरा और हाथ भी झुलसे है। उन्हें अस्पताल में डॉक्टर्स की निगरानी में रखा जा रहा है।

5 कांग्रेस नेता गिरफ्तार -

एसपी ने घटना की जानकारी देते हुए बताया की पुलिस ने 307, 188, 147, 148, 149 और 353 के तहत 6 आरोपितों के खिलाफ नामजद प्रकरण दर्ज किया है। जिसमें से 5 कांग्रेस नेताओं को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने कहा की घटना के वीडियो से पुतला लाने वाले की तलाश की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी, रासुका लगना भी संभव है।

कांग्रेस विधायक ने आइजी को लिखा पत्र -


वहीँ कांग्रेस विधायक सतीश सिकरवार ने आईजी को पत्र लिखकर पुतला दहन मामले में कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर हुई कार्रवाई को स्थगित करने की मांग की है। विधायक सिकरवार का कहना है की लोकतंत्र में राजनैतीक दलों द्वारा विरोध प्रदर्शन एवं पुतला दहन आए दिन किए जाते है। इस दौरान कई बार जनप्र्रतिनिधियों के साथ भी हादसे हो जाते है। ऐसे ही सब इंस्पेक्टर दीपक गौतम भी हादसे का शिकार हो गए। किसी षड्यंत्र या द्वेष भावना से कांग्रेस नेताओं द्वारा कोई कार्य नहीं किया गया है। ऐसे प्रदर्शन भाजपा नेताओं द्वारा भी विपक्ष में रहने के दौरान किए गए है।

ऐसे में 20 से 25 साल के नवयुवकों पर धारा 370 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई करना उचित नहीं है। इससे नौजवानों का भविष्य खराब होने का अंदेशा है। इसलिए मेरा आपसे अनुरोध है की प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराकर मामले को स्थगित को करा दें।


Updated : 4 Feb 2022 9:11 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top