Home > राज्य > मध्यप्रदेश > ग्वालियर > ग्वालियर निगम आयुक्त शिवम वर्मा का ट्रांसफर, बने श्योपुर कलेक्टर
ग्वालियर निगम आयुक्त शिवम वर्मा का ट्रांसफर, बने श्योपुर कलेक्टर
स्वदेश डेस्क | 8 Aug 2021 10:31 AM GMT
X
X
ग्वालियर। ग्वालियर-चंबल अंचल में पिछले दिनों हुई बारिश से आई बाढ़ के बाद शासन ने पहली कार्यवाही की है। श्योपुर में बाढ़ के हालातों पर नियंत्रण नहीं कर पाने के मामले में कलेक्टर राकेश कुमार श्रीवास्तव और एसपी संपत उपाध्याय काे रविवार को हटा दिया गया।
ग्वालियर नगर निगम कमिश्नर शिवम वर्मा को नया कलेक्टर बनाया गया है। वहीँ अनुराग सुजानिया को श्योपुर एसपी का पदभार सौंपा गया है। ऐसे में माना जा रहा है की बाढ़ से हुई तबाही के बाद अन्य जिलों में भी कार्यवाही की जा सकती है।
बता दें की श्योपुर जिले में बारिश के बाद चंबल में उफान आने से तबाही मच गई थी। यहां 2 मंजिल तक के मकान पानी में डूब गए थे।यहां लोग खाने-पीने के सामान के लिए परेशान हो रहे हैं। इसके अलावा अंचल के अन्य जिलों में भी बाढ़ से भारी नुकसान हुआ है।
Updated : 12 Oct 2021 10:38 AM GMT
स्वदेश डेस्क
वेब डेस्क
Next Story
© 2017 - 2018 Copyright . All Rights reserved.
Designed by Hocalwire