Home > राज्य > मध्यप्रदेश > ग्वालियर > ग्वालियर के पॉश इलाके में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, छह गिरफ्तार

ग्वालियर के पॉश इलाके में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, छह गिरफ्तार

ग्वालियर के पॉश इलाके में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, छह गिरफ्तार
X

ग्वालियर। विश्वविद्यालय थाना पुलिस ने शुक्रवार को एक बड़े सैक्स रैकेट का भांडाफोड़ किया है। पुलिस ने सेक्स रैकेट में शामिल पांच युवतियों और एक युवक को गिरफ्तार किया है।विश्वविद्यालय थाना पुलिस को क्षेत्र में देह व्यापार का धंधा संचालित होने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस ने नियत स्थान पर छापेमारी कर एक बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया। गिरफ्तार की गई युवतियां दिल्ली-कोलकाता की रहने वाली हैं।

शहर के पॉश इलाके सिटी सेंटर में कलेक्टर कार्यालय के पीछे बनी कॉलोनी में एक मकान के बाहर मकान आयुष्मान गेस्ट हाउस एंड रेस्टोरेंट का बोर्ड लगाकर दो युवक सेक्स रैकेट चला रहे थे। यहां पिछले काफी समय से नई - नई लड़कियों एवं युवकों के आने - जाने की जानकारी मिल रही थी। पुलिस ने इस सूचना के आधार पर आज छापा मारकर दिल्ली की चार, कोलकाता की एक लड़की सहित पांच कॉल गर्ल को गिरफ्तार किया। इनके साथ एक युवक भी संदिग्ध हालत में मिला है। सेक्स रैकेट चलाने वाले दोनों युवक फरार है। विश्वविद्यालय थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।




Updated : 12 Oct 2021 10:46 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top