Home > राज्य > मध्यप्रदेश > ग्वालियर > सेवा भारती ने चलाया रोको टोको अभियान

सेवा भारती ने चलाया रोको टोको अभियान

सेवा भारती ने चलाया रोको टोको अभियान
X

ग्वालियर/वेब डेस्क। सेवा भारती महानगर ग्वालियर द्वारा एक रथ के माध्यम से रोको टोको अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत शहरवासियों को कोविड-19 के प्रति जागरूक किया जा रहा है। साथ ही 18 वर्ष से ऊपर वालों को वैक्सीन लगाने के लिए प्रेरित किया रहा है। वहीं कोरोना के उपरांत संक्रमित हुए लोगों को प्लाज्मा देने के लिए जागरूक किया जा रहा है। सेवा भारती द्वारा काढ़ा व अणु तेल का भी वितरण किया जा रहा है। पदाधिकारियों द्वारा बस्तियों में जाकर खाद्यान्न सामाग्री भी वितरित की जा रही है। सेवा भारती द्वारा इस अभियान के अंतर्गत जो रथ चलाया जा रहा है, वह महानगर के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर लोगों को जागरूक कर रहा है।

सेवा भारती महानगर ग्वालियर के अध्यक्ष श्रीकांत विटवेकर, सचिव परांकुश शर्मा एवं सह-सचिव श्रीमती अर्चना शर्मा ने बताया कि हमारा यह अभियान जारी रहेगा। उल्लेखनीय है कि यह अभियान 11 मई को गरगज मंदिर से शुरू किया गया था। इस रथ में लोगों को जागरूक करने के लिए पोस्टर भी लगाए गए हैं।

Updated : 19 May 2021 12:52 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh News

Swadesh Digital contributor help bring you the latest article around you


Next Story
Top