Home > राज्य > मध्यप्रदेश > ग्वालियर > भ्रांतियां फैलाने वाली देश विरोधी ताकतों को दें करारा जवाब: गुप्ता

भ्रांतियां फैलाने वाली देश विरोधी ताकतों को दें करारा जवाब: गुप्ता

कोविड-19 में सहयोग करने वाली संस्थाओं का सेवा भारती ने किया सम्मान

भ्रांतियां फैलाने वाली देश विरोधी ताकतों को दें करारा जवाब: गुप्ता
X

ग्वालियर, न.सं.। कोविड-19 के दौरान सेवा भारती व अन्य संस्थाओं द्वारा चलाए गए सेवा का कार्य अतुलनीय है। परेशान लोगों तक राशन, मास्क, सेनेटाइजर व अन्य सामग्री पहुंचाकर पुण्य का कार्य किया है। आज सेवा कार्य में सहयोग करने वाली संस्थाओं को सम्मानित कर हम खुशी महसूस कर रहे हैं। यह बात मुख्य वक्ता पूर्व एडीएम आरएन गुप्ता ने सेवा भारती ग्वालियर द्वारा आयोजित कोविड-19 में सहयोग करने वाली संस्थाओं के सम्मान समारोह में कही। इस दौरान कोविड-19 में सहयोग करने वाली करीब दो दर्जन संस्थाओं के पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. केशव पांडे ने की। जबकि मुख्य अतिथि के रूप में महानगर कार्यकारिणी उपाध्यक्ष डॉ. संदीप मल्होत्रा उपस्थित रहीं।

मुख्य वक्ता श्री गुप्ता ने कहा कि आज हमारी संस्कृति पर अनके माध्यमों से आक्रमण हो रहा है। देश विरोधी ताकतें भ्रांतियां फैलाकर लोगों के बीच जहर घोलने का काम कर रही हैं। इसलिए सेवा भारती का दायित्व और अधिक बढ़ जाता है कि ऐसे ताकतों को रोकने के लिए हम जनजागरण फैलाएं। सोशल मीडिया व मीडिया के माध्यम से उन्हें जवाब दें और उनके मंसूबों को उजागर करें। सेवा भारती के प्रतिवेदन का वाचन करते हुए दिनेश शर्मा ने कहा कि कोविड-19 के दौरान सेवा भारती ने पूरे देश व प्रांत के साथ ही ग्वालियर विभाग में सेवा कार्य बतौर अभियान चलाकर किया। विभाग में 107 स्थानों पर सेवा कार्य चलाए जाएग। जिसके माध्यम से 482 सक्रिय कार्यकर्ताओं ने 1.80 भोजन के पैकेट पहुंचाए और 22,113 लोगों तक सूखी खाद्य सामग्री वितरित की। इसमें करीब 1.11 लाख लोग व 22,947 परिवार लाभान्वित हुए। 47 स्थानों पर गौवंश के लिए हरे चारे की व्यवस्था पूरी लॉकडाउन के दौरान की गई। इसमें अनके संस्थाओं ने सहयोग किया। सेवा भारती का यह सेवा कार्य आगे भी यथावत जारी रहेगा। कार्यक्रम में प्रतियोगिताओं के विजेता शिखा शुक्ला प्रथम, वीरू भटनागर द्वितीय एवं सोनल जैन तृतीय को पुरुस्कृत किया गया। अतिथियों का परिचय वनवासी छात्रावास के अध्यक्ष जगदीश ने दिया। गीत इंद्रजीत शर्मा ने प्रस्तुत किया। अतिथियों का स्वागत अर्चना शुर्मा, गीता उपाध्याय ने किया। संचालन विनीता जैन एवं आभार श्रीमती स्वराज माथुर ने व्यक्त किया।

Updated : 7 Sep 2020 1:00 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top