Home > राज्य > मध्यप्रदेश > ग्वालियर > सिंधिया जिस पत्तल में खाते हैं उसी में छेद करते हैं: डॉ. गोविंद सिंह

सिंधिया जिस पत्तल में खाते हैं उसी में छेद करते हैं: डॉ. गोविंद सिंह

सिंधिया जिस पत्तल में खाते हैं उसी में छेद करते हैं: डॉ. गोविंद सिंह
X

ग्वालियर,विशेष प्रतिनिधि।1857 के जिन शहीदों से अब तक कांग्रेस परहेज किया करती थी, उन्हीं के नाम पर अब कांग्रेस नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया की घेराबंदी करने में जुट गई है।। पूर्व गृह मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ. गोविंद सिंह ने राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया पर हमला बोलते हुए कहा है कि वे जिस पत्तल में खाते हैं उसी में छेद करते हैं ग्वालियर में अब कांग्रेस उनसे मुक्ति पा चुकी है और आने वाले विधानसभा उपचुनाव में उन्हें सबक सिखाएगी। डॉ सिंह ने यह बात सोमवार को सराफा र्बाजार में शहीद अमरचंद बाठिया की पुण्यतिथि पर आयोजित कांग्रेस की श्रद्धांजलि सभा के दौरान कही।

इस दौरान विधायक प्रवीण पाठक, शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ.देवेंद्र शर्मा, जिला कार्यकारी अध्यक्ष, महाराज सिंह पटेल, अमर सिंह माहौर, मोहन माहेश्वरी, इब्राहिम पठान, वरिष्ठ नेता सुनील शर्मा, ब्रजमोहन परिहार, वासुदेव शर्मा, अशोक शर्मा, संजीव अग्रवाल कुकू सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे। पूर्व गृह मंत्री ने अमर शहीद बाठिया की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। फिर पत्रकारों से चर्चा में कहा कि सिंधिया रियासत के खजाने से 1857 के स्वतंत्रता संग्राम आंदोलन में महारानी लक्ष्मीबाई के सैनिकों की आर्थिक सहायता करने पर तत्कालीन महाराज ने अंग्रेजों के साथ मिलकर उन्हें नीम के पेड़ से लटकाकर फांसी दे दी थी। वे उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं और उनके परिवार को नमन करते हैं। सिंधिया के कांग्रेस छोडऩे के बाद अमर शहीद को याद करने के सवाल पर डॉ. गोविंद सिंह बोले उन्होंने हमेशा ही सिंधिया का सैद्धांतिक विरोध किया है। वर्ष 2018 विधानसभा चुनाव में सिंधिया के चेहरे पर मिली जीत के सवाल पर डॉ. गोविंद सिंह ने कहा कि उपचुनाव में पता चल जाएगा सिंधिया की क्या हैसियत थी और कार्यकर्ताओं की क्या। उन्होंने सिंधिया पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने जिस पत्तल में खाया है, उसी में छेद किया है।

डॉ. गोविंद सिंह ने बताया कि विधानसभा चुनाव में उनके समर्थकों को टिकिट नहीं दिए जाने पर सिंधिया ने कांग्रेस प्रत्याशियों का खुलकर विरोध किया था। उन्होंने बताया कि यही हाल लोकसभा चुनाव में हुआ, जब भिंड में कांग्रेस प्रत्याशी देवाशीष जरारिया और इसके पहले मुरैना में खुद उनका (डॉ. गोविंद सिंह) का खुलकर विरोध किया था। पूर्व मंत्री ने दावा किया कि उस दौरान कहा था कि ये गद्दार खानदान है, इसे यहां से भगाओ। पोस्टर वार के सवाल पर पूर्व मंत्री ने कहा कि वे इस पर भरोसा नहीं करते, लेकिन जो सिंधिया के विरोध में खड़े हैं वे उनका धन्यवाद करते हैं।

कमलनाथ ने विकास का मैनेजमेंट किया: पाठक

इस मौके पर विधायक प्रवीण पाठक ने प्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्र द्वारा कमलनाथ का मैनेजमेंट फेल होने के आरोप पर कहा कि उन्होंने बिल्कुल ठीक कहा, क्योंकि कमलनाथ इनकी तरह लोकतंत्र की हत्या नहीं कर सकते, उन्होंने सवा साल में विकास का मैनेजमेंट जरूर किया।

साधौ और कावरे पहुंची डबरा

इस बीच डबरा की प्रभारी पूर्व मंत्री एवं विधायक डॉ विजयलक्ष्मी साधो एवं विधानसभा की पूर्व उपाध्यक्ष हिना कावरे ग्रामीण कांग्रेस के अध्यक्ष अशोक सिंह के साथ डबरा पहुंची।

Updated : 23 Jun 2020 1:00 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top