Home > राज्य > मध्यप्रदेश > ग्वालियर > दिग्विजय सिंह मध्य प्रदेश को तो बर्बाद कर चुके हैं बिहार को बख्शें : संजय सिंह

दिग्विजय सिंह मध्य प्रदेश को तो बर्बाद कर चुके हैं बिहार को बख्शें : संजय सिंह

दिग्विजय को संजय सिंह की सलाह 'डूबती कांग्रेस में जो सवार होगा डूब जाएगा’

दिग्विजय सिंह मध्य प्रदेश को तो बर्बाद कर चुके हैं बिहार को बख्शें : संजय सिंह
X

भोपाल। मध्य प्रदेश में कांग्रेस की फजीहत के बावजूद बिहार में चुनाव के नतीजों पर जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) नेता और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने सलाह देकर अपनी और अपनी पार्टी की डूबती नैया को लेकर हंसी का पात्र बन रहे हैं। दरअसल बिहार विधानसभा के चुनाव में एनडीए को बहुमत मिलने के बाद कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह की नीतीश कुमार से की गई अपील पर जेडीयू ने पलटवार किया है। जेडीयू ने कहा है कि दिग्विजय सिंह मध्य प्रदेश के बाद अब बिहार को भी बर्बाद करना चाहते हैं।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने बुधवार को कहा था कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भाजपा का साथ छोड़कर आरजेडी नेता तेजस्वी यादव को आशीर्वाद देना चाहिए।कांग्रेस नेता को जवाब देते हुए जेडीयू के संजय सिंह ने कहा, "वह पहले ही मध्य प्रदेश को बर्बाद कर चुके हैं ओर अब वे बिहार को भी बर्बाद करना चाहते हैं। यह बेहतर होगा कि वह अपनी सलाह खुद को और कांग्रेस को दें। हमें इसकी जरूरत नहीं है। कांग्रेस नेता को जवाब देते हुए जेडीयू के संजय सिंह ने कहा, "वह पहले ही मध्य प्रदेश को बर्बाद कर चुके हैं ओर अब वे बिहार को भी बर्बाद करना चाहते हैं। यह बेहतर होगा कि वह अपनी सलाह खुद को और कांग्रेस को दें। हमें इसकी जरूरत नहीं है। कांग्रेस पहले से ही डूब रही है, जो कोई भी उसके साथ जाएगा, उनके साथ वह डूब जाएगा'

Updated : 12 Oct 2021 11:14 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top