Home > राज्य > मध्यप्रदेश > ग्वालियर > संपूर्ण समाज पार्टी का भाजपा में विलय हुआ

संपूर्ण समाज पार्टी का भाजपा में विलय हुआ

संपूर्ण समाज पार्टी का भाजपा में विलय हुआ
X

ग्वालियर/भोपाल। प्रदेश में होने वाले उपचुनावों से पहले राजनीतिक सरगर्मी तेज होती जा रही है। उपचुनावों के जरिये सत्ता पाने के लिए ऐडी से चोटी तक का जोर लगा रहे है। इसी कड़ी में ग्वालियर - चंबल संभाग में भाजपा को मजबूती देने के लिए अब संपूर्ण समाज पार्टी की प्रदेश इकाई का भाजपा में विलय हो गया है।

संपूर्ण समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विजय सिंह सिकरवार, राष्ट्रीय सचिव, संभागीय अध्यक्ष, एवं सभी पदाधिकारीयों ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के समक्ष भाजपा में शामिल हुए। संपूर्ण समाज पार्टी का ग्वालियर -चंबल संभाग में प्रभाव होने से भाजपा को यहां फायदा मिलेगा।इस अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा भाजपा ने समाज के सभी लोगों के लिए काम किया है। सम्बल योजना इसका प्रमुख उदाहरण है। इस योजना से हर वर्ग लाभान्वित हुआ है। उन्होंने कहा कि जिस तरह नदी अलग अलग दिशाओं में बहती है लेकिन जब नदी समुद्र में मिलकर एक हो जाये तो कार्य का स्वरुप बहुत व्यापक हो जाता है। सम्पूर्ण समाज पार्टी की नदी धारा भाजपा के समुद्र में शामिल हुई है। हम मिलकर प्रदेश को आगे बढ़ाएंगे, जनता को आगे बढाएंगे।

ये कार्यकर्ता शामिल -

राष्ट्रीय सचिव राजेंद्र मेहता, प्रदेश अध्यक्ष महिला विंग सीमा शर्मा, प्रदेश कोषाध्यक्ष अब्दुल सलीम, इंदौर संभाग अध्यक्ष विजय व्यास, ग्वालियर संभाग अध्यक्ष निलेश शर्मा, इंदौर संभाग उपाध्यक्ष संजय शर्मा, भिंड जिला अध्यक्ष अभिषेक जैन, गुना जिला अध्यक्ष अनिल रघुवंशी सहित सभी जिलों के जिलाध्यक्ष भाजपा में शामिल हुए।

Updated : 13 April 2024 12:58 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top