Home > राज्य > मध्यप्रदेश > ग्वालियर > ग्वालियर में रिटायर्ड फौजी ने पड़ोसी पर चलाई गोलियां, महिला समेत तीन घायल

ग्वालियर में रिटायर्ड फौजी ने पड़ोसी पर चलाई गोलियां, महिला समेत तीन घायल

ग्वालियर में रिटायर्ड फौजी ने पड़ोसी पर चलाई गोलियां, महिला समेत तीन घायल
X

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में सोमवार सुबह एक रिटायर्ड जवान ने पडोसी परिवार पर गोलियां चला दी। । गोली लगने से एक महिला समेत दो पुरुष गंभीर रूप से घायल है। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत फ़ैल गई है। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में दो की हालत गंभीर है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी ग्वालियर धर्मवीर सिंह और एएसपी शियाज केएम ने भी स्पॉट पर पहुंचकर जानकारी ली।

जानकारी अनुसार घटना महाराजपुरा थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव की है। यहां बिजली की तार लगाने को लेकर रिटायर्ड जवान और कुछ लोगों के बीच विवाद हो गया। विवाद होने से नाराज रिटायर्ड जवान ने सोमवार सुबह एक महिला और दो पुरुष को गोली मार दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी और सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां दो पुरुषों की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Updated : 14 May 2024 1:13 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top