ग्वालियर : शहर में वापिस लौटे पांच लोगों की रिपोर्ट आई पॉजिटिव

ग्वालियर : शहर में वापिस लौटे पांच लोगों की रिपोर्ट आई पॉजिटिव
X

ग्वालियर। शहर में अन्य राज्यों से पलायन कर वापिस आने वाले लोगों के संक्रमित मिलने का क्रम लगातार जारी है। आज जीआरएमसी की वायरोलॉजी विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट्स में पांच लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। ये सभी शहर में अन्य राज्यों से वापिस लौटे थे।

जानकारी के अनुसार आज 300 से अधिक लोगों की रिपोर्ट जारी की गई है। जिसमें से पांच लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पिछले कुछ दिनों से डबरा में लगातार मिल रहें मरीजों के निकलने का क्रम आज टूट गया। आज डबरा के किसी भी संदिग्ध की रिपोर्ट पॉजिटिव नहीं आई। कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने बताया की आज मिले पाँचों मरीजों की ट्रेवल हिस्ट्री है। यह सभी देश के अन्य हिस्सों से वापिस लौटे है। साथ ही उन्होंने बताया की कोरोना का इलाज करा रहे 4 मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जिसके बाद उन्हें डिस्चार्ज कर घर भेजा जा रहा है।शहर में अब तक 88 संक्रमित मिले है। जिसमे से 30 लोग पूरी तरह स्वस्थ होकर घर जा चुके है, वहीँ 1 की संक्रमण से मौत हुई है।

Tags

Next Story