Home > राज्य > मध्यप्रदेश > ग्वालियर > ग्वालियर : कूलर, पंखों की होम डिलीवरी सहित शनिवार को मिलेंगी ये छूट... पढ़िए पूरी खबर

ग्वालियर : कूलर, पंखों की होम डिलीवरी सहित शनिवार को मिलेंगी ये छूट... पढ़िए पूरी खबर

ग्वालियर : कूलर, पंखों की होम डिलीवरी सहित शनिवार को मिलेंगी ये छूट... पढ़िए पूरी खबर
X

ग्वालियर। शहर में जारी लॉकडाउन की वजह से मार्केट बंद होने की वजह से नए कूलर, पंखे नहीं खरीद एवं पुरानो में सुधार कार्य नहीं करा पा रहे लोगो के लिए राहत भरी खबर है। कलेक्टर ने आज लॉकडाउन की समीक्षा कर कूलर, पंखे, एसी, फ्रिज के संधारण एवं होम डिलीवरी द्वारा विक्रय पर छूट दी है। कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह द्वारा जारी आदेश के अनुसार गर्मी से परेशान शहरवासी शनिवार को होम डिलवरी के माध्यम से फ्रिज, एसी, कूलर पंखे खरीद सकेंगे। साथ ही इनकी मरम्मत कॉल पर घर में ही करवा सकेंगे।

इसके साथ हीआदेश अनुसार शनिवार को सुबह 8 बजे से लेकर दोपहर दो बजे तक सभी थोक दुकाने खुलेंगी इसी के साथ फल मंडी सुबह 12 बजे से शाम 4 बजे तक खुली रहेगी। इसके अलावा कृषि उपकरण, पशु दाना, मत्स्य दाना, टायर पंचर, सीमेंट, ईट, रेट आदि की दुकाने खुलेंगी। इसके अलावा आटा पिसाई केंद्र एवं चश्मा विक्रय एवं संधारण की दुकानें सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक खुलेंगी। वाहनों के सुधार के लिए सभी अधिकृत सर्विस सेंटर एवं रस्सी, तिरपाल की दुकानें भी सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक प्रतिबन्ध से मुक्त रहेंगी। ट्रांसपोर्ट नगर भी सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक खुलेगा। सभी ट्रक भदौरिया पेट्रोल पंप मार्ग से ट्रांसपोर्ट नगर में प्रवेश करेंगे एवं सुदर्शन पंप मार्ग से बाहर निकलेंगे। ये सभी छूट शहर घोषित कन्टेनमेंट क्षेत्रों में लागू नहीं होगी।

Updated : 2 May 2020 6:28 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top