Home > राज्य > मध्यप्रदेश > ग्वालियर > ग्वालियर : संगठन महामंत्री के असम्मान पर खेद, पर अध्यक्ष का विरोध जारी

ग्वालियर : संगठन महामंत्री के असम्मान पर खेद, पर अध्यक्ष का विरोध जारी

असंतुष्ट भाजपा नेताओं ने की फिर बैठक

ग्वालियर : संगठन महामंत्री के असम्मान पर खेद, पर अध्यक्ष का विरोध जारी
X

ग्वालियर। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष कमल माखीजानी की नियुक्ति के बाद उनकी विरोध में इकठ्ठे हुए कुछ भाजपा नेताओं ने दूसरे दिन भी एक बैठक की। इस बैठक में जहां प्रदेश के संगठन महामंत्री श्री सुहास भगत के प्रति बीते रोज की गई टिप्पणी के लिए बाकायदा एक पत्र प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बीडी शर्मा को भेजकर खेद व्यक्त किया गया है। वहीं दूसरी ओर महानगर अध्यक्ष की नियुक्ति को गलत करार देते हुए विरोध जारी रखने का निर्णय लिया गया।

जानकारी के मुताबिक मंगलवार को सिटी सेंटर के एक होटल में कुछ नेताओं की एक बैठक हुई। जिसमें निवर्तमान अध्यक्ष देवेश शर्मा, पूर्व साडा अध्यक्ष राकेश जादौन, पूर्व जीडीए अध्यक्ष अभय चौधरी, पूर्व सभापति बृजेंद्र सिंह जादौन लालजी, पूर्व मेला उपाध्यक्ष वेदप्रकाश शिवहरे और सहकारी विपणन निगम के पूर्व अध्यक्ष अरुण सिंह तोमर शामिल रहे। बैठक में इस बात पर खेद जताया गया कि सोमवार को मंगल वाटिका में आयोजित बैठक में संगठन महामंत्री के प्रति भावावेश में टिप्पणी की गई थीं। आज उसे वापस लेते हुए कहा गया कि यह पद श्रद्धा का है, उन्हें इसके लिए जो आघात लगा है, उसके लिए हम खेद व्यक्त करते हैं। माफीनामे का यह पत्र मंगलवार की रात प्रदेश भाजपा मीडिया से जारी हुआ ।

वहीं इस बैठक में नवनियुक्त जिला अध्यक्ष कमल माखीजानी को विवादास्पद बताते हुए उनके नहीं हटाए जाने तक विरोध करने की बात दोहराई गई। कहा गया कि उनके व्यवहार से कार्यकर्ता आहत हैं, इसलिए केंद्र एवं प्रदेश नेतृत्व को उन्हें हटाना चाहिए।

आज की बैठक में अध्यक्ष पद पर कमल माखीजानी की नियुक्ति का विरोध जारी रहा। क्योंकि उनके द्वारा पिछले दिनों थाना प्रभारी से किए गए अभद्र व्यवहार के बाद कार्यकर्ताओं के प्रति जो अपशब्द सामने आए हैं, उससे कार्यकर्ता ठगा महसूस कर रहे हैं। आगामी विधानसभा के उप चुनाव में नुकसान को देखते हुए इससे वरिष्ठ नेतृत्व को अवगत करा दिया गया है।

देवेश शर्मा

निवर्तमान जिला अध्यक्ष भाजपा

चाय पर कुछ नेताओं के बीच चर्चा में संगठन महामंत्री सुहास भगत के प्रति कही गई बातों को लेकर खेद व्यक्त किया गया। अध्यक्ष विवाद संबंधी किसी तरह की कोई बात नहीं हुई।

बृजेंद्र सिंह जादौन लालजी

पूर्व सभापति

ग्वालियर में कुछ भाजपा नेताओं द्वारा जिला अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर प्रश्न चिन्ह लगाए थे। उन लोगों ने संगठन महामंत्री के प्रति कहीं गई टिप्पणियों को लेकर प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा को बाकायदा पत्र लिखकर माफी मांगी ली है। पत्र पर पूर्व जिलाध्यक्ष देवेश शर्मा, जयसिंह कुशवाह, वेदप्रकाश शिवहरे, महेश उमरैया, शरद गौतम और अरुण सिंह तोमर के हस्ताक्षर हैं।

लोकेंद्र पाराशर

प्रदेश मीडिया प्रभारी

प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत हमारे सम्मानीय नेता है। उनके प्रति भावावेश में जो टिप्पणियां की गई थी, उनके प्रति खेद व्यक्त किया गया है।जिलाध्यक्ष पद पर नियुक्त हुए कमल माखीजानी का विरोध जारी है।

जय सिंह कुशवाह

पूर्व साडा अध्यक्ष




Updated : 14 May 2020 7:58 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top