Home > राज्य > मध्यप्रदेश > ग्वालियर > ग्वालियर में आटा, मैदा, सूजी और तेल के घटे दाम

ग्वालियर में आटा, मैदा, सूजी और तेल के घटे दाम

ग्वालियर में आटा, मैदा, सूजी और तेल के घटे दाम
X

ग्वालियर, न.सं.। वैसे तो पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस के बढ़े हुए दामों ने लोगों की हालत पतली कर रखी है। लेकिन इस बीच बाजार में आटा, मैंदा, सूजी, खाद्य तेल के दाम कम हो गए हैं जो लोगों को राहत देने का काम कर रहे हैं।पिछले एक माह में गेहूं, आटा, मैंदा, सूजी की कीमतों में 10 से 15 प्रतिशत की कमी आई है। केन्द्र सरकार की ओर से खुले बाजार में 2150 रुपए प्रति क्विंटल के भाव से 25 लाख टन गेहूं बेचने से मंडियों में गेहूं की कीमतें कम हो गई हैं। इसे गेहूं से बनने वाले उत्पाद सस्ते हो गए हैं। वहीं इस बार सरसों की अच्छी पैदावार होने से खाद्य तेलों के दाम भी घट गए हैं। सोयाबीन की फसल संतोषजनक होने से रिफाइंड तेल भी घटे हुए हैं। दाल बाजार में सरसों 5250 से 5300 और सोयाबीन 4800 से 5100 रुपए क्विंटल के भाव बिक रही है। वहीं शरबती गेहूं 3000 से 3800, लोकमन 2150 से 2500 रुपए क्विंटल के भाव से बिक रहा है।

अगर गर्मी अधिक पड़ी तो महंगी बिकेंगी सब्जियां:-

मौसम वैज्ञानिकों द्वारा बार-बार बताया जा रहा है इस बार गर्मी बहुत अधिक पडऩे वाली है और बारिश सामान्य से कम होने की संभावना है। ऐसी स्थिति में सबसे अधिक प्रभाव सब्जियों पर पड़ सकता है और इनका उत्पादन कम हो सकता है। ऐसा होने पर धनियां, हरी मिर्च, टमाटर फूल और पत्ता गोभी व नींबू की फसल प्रभावित हो सकती है। इनको खरीदने के लिए लोगों को अधिक पैसे भी चुकाने होंगे। वर्तमान में नींबू तो 160 रुपए किलो के भाव से बिक रहा है।

खाद्य पदार्थों के घटे हुए दाम:-

खाद्य पदार्थ पूर्व दाम वर्तमान दाम

आटा 40 30

मैंदा 40 32

सूजी 40 35

सरसों का तेल 160 120

रिफाइंड 160 130

शक्कर 40 39

इनका कहना है:-

'सोयाबीन की फसल संतोषजन हुई है। सरसों की बंपर पैदावार होने की उम्मीद है। इसी कारण खाद्य तेलों के दाम पहले की अपेक्षा कम हुए हैं। दाम अभी ओर गिर सकते हैं।Ó

धनराज अग्रवाल

तिलहन कारोबारी

'सरकार द्वारा 25 लाख टन गेहूं बाजार में बेचने और गेहूं की बंपर पैदावार होने की खबर से इसके दाम पहले की अपेक्षा घट गए हैं। नई फसल आने पर दामों में और राहत मिलेगी।Ó

विनोद गोयल

अनाज कारोबारी

Updated : 17 March 2023 12:30 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top