Home > राज्य > मध्यप्रदेश > ग्वालियर > ग्वालियर में नहीं मान रहे बागी नेता, कांग्रेस-भाजपा के एक दर्जन से अधिक मैदान में

ग्वालियर में नहीं मान रहे बागी नेता, कांग्रेस-भाजपा के एक दर्जन से अधिक मैदान में

ग्वालियर में नहीं मान रहे बागी नेता, कांग्रेस-भाजपा के एक दर्जन से अधिक मैदान में
X

ग्वालियर। नगर निगम के 66 वार्डों में होने जा रहे पार्षदों के चुनाव के लिए बुधवार हो पर्चे वापसी के आखिरी दिन वैसे तो भाजपा कांग्रेस के अधिकांश दावेदारों ने अपने अपने पर्चे वापस ले लिए फिर भी एक दर्जन से अधिक बागी उम्मीदवार मैदान में ताल ठोक रहे हैं। जिससे दोनों ही दल प्रभावित होंगे।

जानकारी के अनुसार भारतीय जनता पार्टी से वार्ड तीन से टिकट मांग रहे रामवीर सिंह तोमर नाम वापसी के बाद निर्दलीय चुनाव मैदान में है। वह भाजपा के जिला मंत्री थे लेकिन उन्होंने पद से इस्तीफा देते हुए चुनाव लडऩे का फैसला किया है। इसी तरह वार्ड 41 से अनूप उदेनिया और कौशल वाजपायी वार्ड 40 से, अचलेश्वर न्यास के सचिव भुवनेश्वर वाजपेयी सोनू वार्ड 41 से, वार्ड 5 से विश्वनाथराव सालुंके चुनाव मैदान में कूद पड़े हैं। वार्ड 7 ममता धर्मेंद्र भदोरिया का नाम तय था जिसे बदलकर वंदना तोमर को दिया गया है। 7 दिन प्रचार कर चुकी ममता अब निर्दलीय मैदान में हैं। वार्ड 8 से विजय सिंह कम्मोद जादौन, वार्ड 21 से सत्येंद्र सिंह गुर्जर, वार्ड 26 से रानी बृजेश गुप्ता भी निर्दलीय मैदान में उतर आई हैं।

कांग्रेस ने बदले तीन प्रत्याशी

कांग्रेस ने वार्ड क्रमांक 4 से मनु गार्डन राय को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। यहां से घोषित आशा राय का पर्चा निरस्त हो गया था इसी तरह वार्ड 6 से प्रभु दयाल मांझी का पर्चा निरस्त होने पर दीपक मांझी को उतारा है। वार्ड 63 से रानी राजपूत को टिकट दिया गया है। यह वार्ड होल्ड पर था। वार्ड 16 से ऐन समय पर प्रदीप पलरैया के स्थान पर गजेंद्र कुमार को टिकट दिया गया है। पलरैया का कहना है कि बुधवार को दोपहर 1.30 बजे तक सुनील शर्मा से जब उन्होंने बात की तब उन्होंने यह कहा कि आप का ही टिकट है आप प्रचार सामग्री छपवा लें लेकिन इस तरह टिकट को बदला जाना मेरे ही नहीं बल्कि पार्टी के साथ धोखाधड़ी है। मैंने कांग्रेस की सदस्यता के 45 रसीद कट्टे कटवाए थे।

इनका कहना

भाजपा में दो तीन बागी प्रत्याशी हो सकते हैं शेष सभी ने अपने नाम वापस ले लिए हैं। पार्टी ने दो प्रत्याशियों के टिकट बदले हैं इनमें वार्ड सात से ममता भदोरिया के स्थान पर वंदना आशीष तोमर और और वार्ड 66 से गुड्डी केशव गुर्जर के स्थान पर उषा गिर्राज गुर्जर को टिकट दिए गए हैं।

कमल माखीजानी भाजपा महानगर अध्यक्ष

कांग्रेस में बगावत जैसी कोई बात नहीं है। हमने वार्ड 4, 6 और 16 में टिकट बदले हैं। जहां तक वार्ड 16 से प्रदीप पलरैया के टिकट की बात है तो भोपाल से इसकी सूचना 5 दिन पहले ही आ गई थी इसलिए यह कहना ठीक नहीं की एन समय पर टिकट बदला गया। लेकिन जिला प्रशासन ने इन्हें पंजा चुनाव चिन्ह आवंटित नहीं किया है।

डॉ देवेंद्र शर्मा शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष

Updated : 23 Jun 2022 7:04 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top