Home > राज्य > मध्यप्रदेश > ग्वालियर > ग्रहों के बदलने से रियल इस्टेट क्षेत्र में आएगा उछाल

ग्रहों के बदलने से रियल इस्टेट क्षेत्र में आएगा उछाल

सितंबर माह में होगा सात ग्रहों का फेरबदल

ग्रहों के बदलने से रियल इस्टेट क्षेत्र में आएगा उछाल
X

ग्वालियर, न.सं.। ग्रहों के प्रभाव से मनुष्य के जीवन, देश व दुनिया में कोई न कोई परिवर्तन देखने को मिलता ही रहता है। ग्रहों की इसी चाल में अगले सितम्बर माह में सात ग्रहों का फेरबदल होने जा रहा है जिसके कई प्रभाव कई क्षेत्रों में देखने को मिल सकते हैं। पिछले काफी समय से सुस्त पड़े रियल इस्टेट सेक्टर में उछाल देखने को मिल सकता है जिससे देश की अर्थ व्यवस्था में और अधिक सुधार होने की उम्मीद है।

ज्योतिषायचार्य पं. सतीश सोनी के अनुसार सितंबर माह में सूर्य, मंगल, बुध, गुरु, शुक्र, राहु व केतु अपनी चाल बदल रहे हैं। सितंबर का माह ज्योतिष की दृष्टि से सबसे महत्वपूर्ण साबित होने वाला है। सितंबर माह में देव गुरु बृहस्पति और शनि लंबे अरसे तक बक्री रहने के बाद अब मार्गी होने जा रहे हैं। ग्रहों के परिवर्तन से जहां दूरगामी परिणाम सामने आएंगे वहीं राशियों पर महत्वपूर्ण प्रभाव पड़ेगा। ज्योतिषाचार्य के अनुसार इन सात ग्रहों के परिवर्तन से राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हलचल देखने को मिलेगी। देश को आर्थिक पटरी पर लाए जाने के लिए कई ऐतिहासिक कदम उठाए जाएंगे। रियल इस्टेट और आईटी क्षेत्र में फिर से उछाल आएगा। शिक्षण क्षेत्र में भी तब्दीलियां देखने को मिलेंगी। कोरोना काल में चिकित्सा जगत को बहुत बड़ी सफलता हासिल होगी क्योंकि शुक्र राशि परिवर्तन कर रहे हैं। ज्योतिषाचार्य ने बताया कि शुक्र को औषधियों का अधिपति माना गया है। ज्योतिषाचार्य ने बताया कि सितंबर माह में ग्रहों की बड़ी हलचल की शुरुआत शुक्र ग्रह से होगी जो एक सितंबर की मध्य रात्रि 02.02 पर चंद्रमा की कर्क राशि में प्रवेश करेंगे और 28 सितंबर को वह सूर्य की सिंह राशि में चले जाएंगे। शुक्र का राशि परिवर्तन सितंबर माह में दो बार होगा। इसके अलावा बुध ग्रह 2 सितंबर को 12.03 पर पहले अपनी उच्च राशि कन्या में प्रवेश करेंगे और फिर 22 सितंबर को 4.55 पर शक्र की तुला राशि में चले जाएंगे। ग्रहों के सेनापति मंगल 10 सितंबर को 3.50 पर अपनी ही मेष राशि में वक्री होकर गोचर करने लगेंगे यानी उल्टी चाल चलने लगेंगे। 23 सितंबर को पाप ग्रहों में शुमार राहु व केतु अपनी-अपनी राशि बदलेंगे जो इस साल की सबसे बड़ी ज्योतिषी घटना मानी जाएगी। इसके बाद 29 सितंबर को न्याय के देवता शनि अपनी ही राशि मकर में मार्गी हो जाएंगे यानी सीधी चाल चलने लगेंगे। ज्योतिष विज्ञान में सबसे रहस्यमई ग्रह माने जाने वाले राहु ग्रह 23 सितंबर को मिथुन राशि वृषभ राशि में गोचर शुरू करेंगे और 12 अप्रैल 2022 तक इसी वृषभ राशि में रहेंगे। इसी के साथ केतु ग्रह भी राशि परिवर्तन कर वृश्चिक राशि में 12 अप्रैल 2022 तक रहेंगे।

राशियों पर असर

- मेष सकारात्मक अवसर प्राप्त होगा।

- वृषभ धन के लेन-देन में सावधानी रखें।

- मिथुन अधूरे काम होंगे पूरे।

- कर्क स्वास्थ्य का रखें ध्यान।

- सिंह आय के साधन बढ़ेंगे।

- कन्या मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

- तुला कामकाज में रुकावट।

- वृश्चिक यात्रा के प्रबल योग।

- धनु सुख और सफलता।

- मकर वाहन प्राप्ति के योग।

- कुंभ घर में मांगलिक कार्य होंगे।

- मीन आय के नए साधन प्राप्त होंगे।

Updated : 13 April 2024 1:01 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top