घर में घुसकर किया दुष्कर्म

ग्वालियर, न.सं.। पुरानी छावनी थाना क्षेत्र में महिला के घर में घुसकर पड़ोसी ने दुष्कर्म कर दिया। विरोध करने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। पीडि़ता ने पुलिस को आपबीती सुनाई। पुलिस ने आरोपी की तलाश प्रारंभ कर दी है।
बरौआ गांव में रहने वाली 32 वर्षीय महिला अपने घर में थी तभी पड़ोसी पूरन पुत्र सोनी किरार घर में जबरन घुस आया और उसने महिला के साथ गलत काम कर दिया। जब महिला ने विरोध किया तो आरोपी भागते समय जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। पीडि़ता आपबीती सुनाने थाने पहुंची। पुलिस ने पूरन के खिलाफ धारा 376, 506, 458 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
महिला के साथ छेड़छाड़
महाराजपुरा थाना क्षेत्र स्थित ग्राम मऊ में रहने वाली 23 वर्षीय महिला अपने घर के बाहर से जा रही थी तभी उसका धारा पुत्र करन जाटव ने रास्ता रोक लिया और उसके साथ छेड़छाड़ कर दी। महिला के विरोध करने पर आरोपी धमकी देने लगा। पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस ने पूरन के खिलाफ धारा 354, 354क, 294 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
