Home > राज्य > मध्यप्रदेश > ग्वालियर > घिनौनी करतूत : ऑक्सीजन पर आश्रित कोरोना संक्रमित महिला से दुष्कर्म का प्रयास

घिनौनी करतूत : ऑक्सीजन पर आश्रित कोरोना संक्रमित महिला से दुष्कर्म का प्रयास

घिनौनी करतूत : ऑक्सीजन पर आश्रित कोरोना संक्रमित महिला से दुष्कर्म का प्रयास
X

ग्वालियर। शहर के लॉट्स अस्पताल में भर्ती कोरोना मरीज महिला के साथ दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। कंपू थाना पुलिस ने पीड़िता के परिजनों की शिकायत आरोपी वार्ड बॉय विवेक लोधी के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज कर लिया है।


जानकारी के अनुसार, पीड़िता को 16 अप्रैल को लोटस हॉस्पिटल के कोविड सेंटर गोल्डन ब्लेज़ में भर्ती किया गया। यहां 17 अप्रैल को सांस लेने में तकलीफ होने पर उन्हें प्राइवेट कमरे में शिफ्ट कर ऑक्सीजन लगाईं गई। इसी रात 11 बजे वार्ड बॉय विवेक लोधी छिपकर महिला के कमरे में घुसकर ऑक्सीजन पर आश्रित और असहाय महिला के साथ छेड़छाड़ और दुष्कर्म का प्रयास किया।

बताया जा रहा है की ये हॉस्पिटल किसी प्रशांत अग्रवाल का है। उसने ही आरोपी को फरयादी से छुड़ाकर भगाया है। आरोपी द्वारा दो बार अमानवीय करतूत किए जाने के बाद पुलिस को सूचना दी गई। परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।





Updated : 12 Oct 2021 10:46 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top