Home > राज्य > मध्यप्रदेश > ग्वालियर > महरानी लक्ष्मी बाई की जयंती पर अभाविप ने निकाली शोभा यात्रा

महरानी लक्ष्मी बाई की जयंती पर अभाविप ने निकाली शोभा यात्रा

महरानी लक्ष्मी बाई की जयंती पर अभाविप ने निकाली शोभा यात्रा
X

ग्वालियर। महारानी लक्ष्मी बाई की 192 वीं जयंती को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् ने स्त्री शक्ति दिवस के रूप में मनाया। दो दिवसीय इस कार्यक्रम में आज महारानी लक्ष्मीबाई की शोभायात्रा निकाली गई। जोकि नदीगेट से शुरू होकर लक्ष्मीबाई समाधि स्थल पहुंची।

23 घोड़ो पर सवर हुई 23 लक्ष्मीबाई -


इस शोभायात्रा में 23 घोड़ो पर 23 लड़कियां लक्ष्मीबाई के स्वरूप में सवार हुई।साथ ही बड़ी संख्या में पैदल झंडा थामे लड़कियों ने भाग लिया। चूंकि महरानी लक्ष्मीबाई 23 वर्ष की आयु में वीरगति को प्राप्त हुई थी। इसलिए शोभा यात्रा ने 23 घोडों को शामिल किया गया। पूरे जोश और उल्लास के साथ निकली इस शोभा यात्रा का रास्ते में जगह-जगह स्वागत हुआ। ये शोभा यात्रा नदीगेट से शिंदे की छावनी, फूलबाग होते हुए समाधी स्थल पहुंची। जहां उपस्थित अभाविप पदाधिकारियों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। यहां वंदे मातरम गीत के साथ शोभा यात्रा का समापन हुआ।

दो दिवसीय इस कार्यक्रम में 21 नवंबर शनिवार को 192 प्रतिभाओं का सम्मान किया जायेगा। ये प्रतिभा सम्मान समारोह कृषि महाविद्यालय के सभागार में आयोजित किया जायेगा। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की राष्ट्रीय महामंत्री सुश्री निधि त्रिपाठी भाग लेंगी। वे विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का बेहतर प्रदर्शन करने वाली महिलाओं का सम्मान करेंगी।



Updated : 12 Oct 2021 11:13 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top