Home > राज्य > मध्यप्रदेश > ग्वालियर > राममंदिर आंदोलन में जान गंवाने वाले दिनेश कुशवाह की माँ का हुआ सम्मान
राममंदिर आंदोलन में जान गंवाने वाले दिनेश कुशवाह की माँ का हुआ सम्मान
स्वदेश डेस्क | 6 Aug 2020 10:27 AM GMT
X
X
ग्वालियर। अयोध्या में कल बहुप्रतिक्षित राममंदिर का भूमिपूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ। प्रधानमंत्री मोदी ने राममंदिर का शिलन्यास किया। देश के बड़े आन्दोलनों में से एक राममंदिर आंदोलन में देश भर से कई लोगों ने भाग लिया एवं कुछ ने अपनी जान भी गंवाई। इस प्रमुख आंदोलन में ग्वालियर शहर की भी बड़ी भूमिका रही। शहर से कई कारसेवकों ने इस आंदोलन में भाग लिया था। साल 1990 में इस आंदोलन में अपनी जान गंवाने वाले स्व. दिनेश कुशवाह की माँ का आज सम्मान हुआ।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मध्य भारत प्रांत के प्रांत कार्यवाह यशवंत इंदापुरकर, विभाग संघचालक राजेंद्र बांदिल आदि ने बलिदानी स्वर्गीय दिनेश कुशवाह के आवास पहुँचकर उनकी माँ को शॉल-श्रीफल भेंट कर सम्मान दिया। साथ ही स्वर्गीय कुशवाह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।
Updated : 6 Aug 2020 10:27 AM GMT
Tags: #Gwalior #Rammandir #Mp
स्वदेश डेस्क
वेब डेस्क
Next Story
© 2017 - 2018 Copyright . All Rights reserved.
Designed by Hocalwire