Home > राज्य > मध्यप्रदेश > ग्वालियर > आज बहनें बाधेंगी भाइयों की कलाई पर राखी

आज बहनें बाधेंगी भाइयों की कलाई पर राखी

रक्षाबंधन पर सर्वार्थ सिद्धि और दीर्घायु आयुष्मान का शुभ संयोग

आज बहनें बाधेंगी भाइयों की कलाई पर राखी
X

ग्वालियर, न.सं.। भाई-बहन का पवित्र त्यौहार रक्षाबंधन इस बार बेहद खास होगा, क्योंकि इस वर्ष रक्षाबंधन पर सर्वार्थ सिद्धि और दीर्घायु आयुष्मान का शुभ संयोग बन रहा है जो सभी के लिए फलदायी रहेगा। इस वर्ष सावन के आखिरी सोमवार यानी कि आज तीन अगस्त को रक्षाबंधन का त्यौहार हंसी-खुशी मनाया जाएगा। इस दिन बहने भाइयों को तिलक करके उनकी कलाई पर राखी बांधेगी। वहीं जो बहने कोरोना के कारण भाईयों के पास नहीं पहुँच पाई हैं उन्होंने कोरियर के माध्यम से भाइयों तक राखी पहुँचा दी है। यह बहनें भाईयों को मोबाइल पर ऑनलाइन तिलक करेंगी।

ज्योतिषाचार्य रवि शर्मा ने बताया कि आज सोमवार को भद्रा सुबह 9.29 बजे तक रहेगी। राखी का त्यौहार सुबह 9.30 बजे से आरंभ हो जाएगा। दोपहर 1.35 बजे से लेकर शाम 4.35 बजे तक बहुत ही अच्छा व शुभ समय है। इसके बाद शाम को 7.30 से लेकर रात 9.30 बजे के बीच में बहुत अच्छा मुहूर्त है।

मुहूर्त समय

- सुबह 9.30 से 10.30 बजे तक।

- दोपहर 1.30 से शाम 7.30 बजे तक।

- शाम 7.30 से रात 10.30 बजे तक।

- रात 10.30 से 12 बजे तक।

राखी बांधते समय पढ़ें यह मंत्र

ज्योतिषाचार्य ने बताया कि राखी बांधते समय बहनों को यह मंत्र पढऩा चाहिए ताकि इसका शुभ परिणाम मिल सके। यह रक्षासूत्रअगर राखी बांधते समय बहनें रक्षा सूत्र पढ़ती हैं तो यह बेहद ही शुभ होता है। इस रक्षा सूत्र का वर्णन महाभारत में भी आता है।

येन बद्धो बली राजा दानवेन्द्रो महाबलरू।

तेन त्वामपि बध्नामि रक्षे मा चल मा चल।।

राशि के अनुसार बांधे राखी

- मेष सुनहरी या लाल

- वृषभ सफेद

- मिथुन हरा

-कर्क गुलाबी

- सिंह लाल

- कन्या हरा या आसमानी

- तुला सफेद

- वृश्चिक लाल व पीला

- धनु पीला या नारंगी

- मकर नीला

- कुम्भ नीला

- मीन सुनहरी या पीला

Updated : 3 Aug 2020 1:00 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top