राखी की थाली सजाओ प्रतियोगिता में अनामिका रहीं प्रथम
स्वदेश डेस्क | 25 July 2020 1:00 AM GMT
X
X
ग्वालियर, न.सं.। बेटी है तो कल सामाजिक संस्था द्वारा हरियाली महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन के प्रथम चरण में ऑनलाइन राखी की थाली सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन शनिवार को किया गया। इसमें 60 से अधिक बहनों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में प्रथम अनामिका अग्रवाल, द्वितीय कनिका अग्रवाल एवं तृतीय स्थान पर रिद्धिमा भार्गव रहीं। कविता खंडेलवाल एवं संगीता अग्रवाल को सांत्वना पुरस्कार मिला। इन सभी विजेताओं को जल्द ही ई-सर्टिफिकेट एवं जजमेन्ट सोनल पाल की तरफ पांचो विजेताओं को गिफ्ट दिए जाएंगे। कार्यक्रम में जजमेन्ट के रूप में संस्था अध्यक्ष डॉ. वंदना भूपेन्द्र प्रेमी एवं सोनल पाल रही। संस्था द्वारा मेहंदी लगाओ और सुपर डान्स प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा।
Updated : 25 July 2020 1:01 AM GMT
Tags: #Gwalior #Rakhi #Celebration
स्वदेश डेस्क
वेब डेस्क
Next Story
© 2017 - 2018 Copyright . All Rights reserved.
Designed by Hocalwire