Home > राज्य > मध्यप्रदेश > ग्वालियर > रक्षामंत्री राजनाथ सिंह पहुंचे दतिया, माँ पीतांबरा के दरबार में लगाई हाजिरी

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह पहुंचे दतिया, माँ पीतांबरा के दरबार में लगाई हाजिरी

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह पहुंचे दतिया, माँ पीतांबरा के दरबार में लगाई हाजिरी
X

ग्वालियर/दतिया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बुधवार सुबह ट्रांजिट विजिट पर ग्वालियर पहुंचे। एयरपोर्ट पर उनके स्वागत के लिए ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर एवं सांसद विवेक नारायण शेजवलकर सहित तमाम जनप्रतिनिधि मौजूद थे। रक्षा मंत्री ने विमानतल पर वायुसेना के अधिकारियों से भी चर्चा की और इसके बाद वह हेलीकाप्टर से दतिया के लिए रवाना हो गए, जहां उन्होंने पीताम्बरा पीठ के दर्शन किए।


रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बुधवार सुबह 10.15 बजे विशेष विमान से ग्वालियर के महाराजपुरा विमानतल पर पहुंचे। यहां पर ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, सांसद विवेक नारायण शेजवलकर, भाजपा जिलाध्यक्ष कमल माखीजानी, ग्रामीण अध्यक्ष कौशल शर्मा, जय सिंह कुशवाह, पूर्व जीडीए अध्यक्ष अभय चौधरी, बीज निगम के पूर्व अध्यक्ष महेंद्र सिंह यादव, पूर्व साडा अध्यक्ष राकेश जादौन, दीपक शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे।


रक्षा मंत्री की आगवानी करने के लिए अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक चंबल राजेश चावला, कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह, पुलिस उप महानिरीक्षक राजेश हिंगणकर व पुलिस अधीक्षक अमित सांघी सहित वायुसेना के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे। इस दौरान रक्षा मंत्री ने वायुसेना के अधिकारियों से भी चर्चा की। महाराजपुरा एयरबेस पर जनप्रतिनिधियों से भेंट करने के बाद रक्षा मंत्री हेलीकॉप्टर से झांसी के लिए रवाना हो गए। जहां गृह मंत्री डा नरोत्तम मिश्रा उनकी आगवानी करने के लिए पहुंच गए हैं। रक्षा मंत्री शाम लगभग 4 बजे वापस ग्वालियर आएंगे और यहां से विमान द्वारा रवाना होंगे।

Updated : 22 Nov 2021 7:33 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top