अगले माह परेशान होंगे रेल यात्री, रेलवे ने रद्द की कई ट्रेनें

ग्वालियर,न.सं.। यातायात के साधनों में एक भारतीय रेलवे में रोज नए विकास के काम हो रहे हैं। इन कामों को जल्दी से जल्दी पूरा करने के लिए समय समय पर कुछ ट्रेनों को कैंसल और डायवर्ट किया जाता है। प्रदेश में भी इसी तरह के काम के चलते कई ट्रेनों को रद्द किया गया है या फिर उनका मार्ग बदला गया है। ये काम 27 नवंबर से फरवरी 2024 तक जारी रहेंगे।
दरअसल, प्रदेश के फैले रेलवे नेटवर्क में बुदनी-बरखेड़ा में तीसरी लाइन डालने के साथ मथुरा में यार्ड रिमॉडलिंग का काम किया जा रहा है। इसके चलते कई ट्रेनों को रद्द किया गया है।
ग्वालियर से गुजरने वाली कई ट्रेनें होंगी प्रभावित
-गाड़ी संख्या 12161-62 एलटीटी-आगरा कैंट एक्सप्रेस 8.12.2023 से 9.12.2023 को निरस्त रहेगी।
-गाड़ी संख्या 14624 फिरोजपुर छावनी जंक्शन-सिवनी पातालकोट एक्सप्रेस 27 नवंबर से 9 दिसंबर 2023 तक, वहीं 14623 सिवनी-फिरोजपुर छावनी जंक्शन पातालकोट एक्सप्रेस 28 नवंबर 2023 से 10 दिसंबर 2023 तक रद्द रहेगी।
-गाड़ी संख्या 22404 नई दिल्ली-पांडिचेरी एक्सप्रेस 26 नवंबर 2023 और 3.12.2023 को वहीं, 22403 पांडिचेरी-नई दिल्ली एक्सप्रेस 29.11.2023 एवं 6.12.2023 को निरस्त रहेगी।
-गाड़ी संख्या 12410 हजरत निजामुद्दीन-रायगढ़ एक्सप्रेस 6.12.2023 एवं 7.12.2023 को तथा गाड़ी संख्या 12409 रायगढ़-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस 8.12.2023 एवं 9.12.2023 को निरस्त रहेगी।
-गाड़ी संख्या 16031 चेन्नई-श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस 6.12.2023 एवं 7.12.2023 को तथा गाड़ी संख्या 16032 श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा-चेन्नई एक्सप्रेस 08.12.2023 एवं 9.12.2023 को निरस्त रहेगी।
- गाड़ी संख्या 12687 मदुरै-चंडीगढ़ एक्सप्रेस 6.12.2023 को तथा गाड़ी संख्या 12688 चंडीगढ़-मदुरै एक्सप्रेस 11.12.2023 को निरस्त रहेगी।
-गाड़ी संख्या 01922 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-पुणे एक्सप्रेस स्पेशल 6.12.2023 को तथा गाड़ी संख्या 01921 पुणे-विरांगना लक्ष्मीबाई झांसी एक्सप्रेस एक्सप्रेस 7.12.2023 को निरस्त रहेगी।
-गाड़ी संख्या 18237 कोरबा-अमृतसर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस 6.12.2023, 7.12.2023 एवं 8.12.2023 को तथा गाड़ी संख्या 18238 अमृतसर-बिलासपुर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस 8.12.2023, 9.12.2023 एवं 10.12.2023 को निरस्त रहेगी।
परिवर्तित मार्ग से चलाई जाने वाली ट्रेनें
-गाड़ी संख्या 22192 जबलपुर-इंदौर एक्सप्रेस 7.12.2023 से 09.12.2023 तक अपने निर्धारित मार्ग के बजाय परिवर्तित मार्ग वाया जबलपुर-कटनी मुडवारा-बीना-भोपाल होते हुए गंतव्य को जाएगी।
-गाड़ी संख्या 22191 इंदौर-जबलपुर एक्सप्रेस 7.12.2023 से 09.12.2023 तक अपने निर्धारित मार्ग के बजाय परिवर्तित मार्ग वाया भोपाल-बीना-कटनी मुड़वारा होते हुए गंतव्य को जाएगी।
-गाड़ी संख्या 12192 जबलपुर-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस 27.11.2023 से 09.12.2023 तक अपने निर्धारित मार्ग के बजाय परिवर्तित मार्ग वाया जबलपुर-कटनी मुड़वारा-बीना होते हुए गंतव्य को जाएगी।
-गाड़ी संख्या 12191 हजरत निजामुद्दीन-जबलपुर एक्सप्रेस 27.11.2023 से 09.12.2023 तक अपने निर्धारित मार्ग के बजाय परिवर्तित मार्ग वाया बीना-कटनी मुड़वारा होते हुए गंतव्य को जाएगी।
