Home > राज्य > मध्यप्रदेश > ग्वालियर > अवैध गर्भपात की शिकायत पर डॉक्टर के घर छापा

अवैध गर्भपात की शिकायत पर डॉक्टर के घर छापा

डॉ रीता कुशवाह के घर कार्यवाही

अवैध गर्भपात की शिकायत पर डॉक्टर के घर छापा
X

ग्वालियर। शहर में आज प्रशासन ने कार्यवाही करते हुए भ्रूणलिंग परिक्षण करने वाली एक महिला डॉक्टर एवं उसके साथियों को गिरफ्तार किया। प्रशासन को माधव डिस्पेंसरी के समीप एक मल्टी में स्थित फ्लेट में किसी महिला चिकित्सक द्वारा भ्रूण लिंग परिक्षण किये जाने की सूचना मिली थी।जिसके बाद प्रशासन ने एक्शन लेते हुए एक टीम का गठन किया।जिसने योजना बद्ध तरीके से स्टिंग कर महिला चिकित्सक और उसके साथियों को रंगे हाथों पकड़ लिया।

दरअसल, प्रशासन को लक्ष्मी रेसीडेंसी निवासी महिला चिकित्सक डॉ रीता कुशवाह द्वारा भ्रूण लिंग परिक्षण एवं अवैध अबॉर्शन करने की सूचना मिली।जिसके बाद प्रशासन ने एक दल का गठन किया। जिसमें डॉ एचबी शर्मा एसडीएम मुरार के नेतृत्व डॉ सृष्टि भगत, शालीन शर्मा नोडल अधिकारी व अन्य शामिल रहे। इस स्टिंग ऑपरेशन में एक गर्भवती महिला को मध्यस्थ राजेंद्र कुशवाह के माध्यम से महिला चिकित्सक के पास भ्रूण लिंग परिक्षण के लिए भेजा गया। इस दौरान टीम ने छापा मारकर आरोपी राजेंद्र कुशवाह एवं महिला चिकित्सक को पैसों के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया। मौके पर ही सभी आरोपियों के बयान दर्ज किये। सभी आरोपियों को जल्द ही न्यायलय में प्रस्तुत किया जायेगा।

Updated : 30 July 2020 2:04 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top