Home > राज्य > मध्यप्रदेश > ग्वालियर > हिन्दी दिवस पर हुए विभिन्न कार्यक्रम

हिन्दी दिवस पर हुए विभिन्न कार्यक्रम

हिन्दी दिवस पर हुए विभिन्न कार्यक्रम
X

ग्वालियर, न.सं.। हर वर्ष 14 सितंबर को हिन्दी दिवस मनाया जाता है। 14 सितबंर 1949 को संविधान सभा में एक मत से हिन्दी को राजभाषा घोषित किया गया था। इस निर्णय के बाद हिन्दी को हर क्षेत्र में प्रसारित करने के लिए 1953 से पूरे भारत में 14 सितंबर को हिन्दी दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसी क्रम में शहर की कई संस्थाओं द्वारा सोमवार को हिन्दी दिवस मनाया गया और शिक्षकों का सम्मान किया गया।

यहां मनाया गया हिन्दी दिवस:-

- माधव शिक्षा महाविद्यालय में हिन्दी दिवस के अवसर पर ऑनलाइन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्य वक्ता के रूप में माधव महाविद्यालय के हिन्दी विभागाध्यक्ष एवं भारतीय शिक्षा मण्डल मध्य भारत प्रांत के प्रांत मंत्री डॉ. शिवकुमार शर्मा उपस्थित थे। अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. विवेक भदौरिया ने की। संचालन डॉ. मनीषा पाठक एवं आभार गीतांजली बोहरे ने व्यक्त किया।

- पीजीव्ही हायर सेकेण्डरी स्कूल में हिन्दी दिवस पर एक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस आयोजन में मुख्य वक्ता के रूप में पीजीव्ही कॉलेज हिन्दी विभाग की प्राध्यापक श्रीमती वंदना सेन रही। कार्यक्रम में मध्य भारत शिक्षा समिति के सदस्य मोहन अकोलकर उपस्थित थे। संचालन श्रीमती साधना पागे एवं आभार प्राचार्य नरेश शर्मा ने व्यक्त किया।

- भारतीय स्टेट बैंक के प्रशासनिक कार्यालय में हिन्दी पखवाड़े का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर भारतीय स्टेट बैंक के अध्यक्ष रजनीश कुमार के संदेश का वाचन मुख्य प्रबंधक गजानंद गायकवाड ने किया। कार्यक्रम में गृह मंत्री अमित शाह के हिन्दी दिवस पर दिए गए संदेश का वाचन मुख्य प्रबंधक अनुराग शर्मा ने किया। हिन्दी पखवाड़ा 14 से 30 सितम्बर तक आयोजित किया जाएगा। इस मौके पर स्टॉफ के सदस्यों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं ऑनलाइन होंगी। इस मौके पर उप-महाप्रबंधक अभय सिंह ने अपने संदेश में कहा कि अपने कामकाज में अधिक से अधिक हिन्दी भाषा का ही उपयोग करें। इस अवसर पर मुख्य प्रबंधक मोहम्मद अर्शी, विशाल सक्सेना, अशोक जैन आदि उपस्थित थे।

- मध्यभारतीय हिन्दी साहित्य सभा ग्वालियर में सोमवार को हिन्दी दिवस के अवसर पर ऑनलाइन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अखिल भारतीय साहित्य परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री ऋषि कुमार उपस्थित थे। मुख्य अतिथि ने कहा कि हिन्दी के विकास और प्रसार के लिए सरकारी तंत्र पर निर्भर नहीं रहना चाहिए। हमें आपस में हिन्दी में संवाद करना चाहिए। हमें हिन्दी को अपनी राष्ट्रभाषा के रूप में अपनाना ही होगा। कार्यक्रम में डॉ. लोकेश तिवारी को हिन्दी को ऐतिहासिक क्षमता और समय की जटिलता में संवेदना के भाव जगाने में हिन्दी की महती भूमिका बताई।

- हिन्दी दिवस पर मिस सिल स्कूल में हिन्दी विषय की अध्यापिका श्रीमती किरण जादौन एवं पीजीव्ही स्कूल की अध्यापिका श्रीमती अश्वनी गोरे का सम्मान विद्यालय के संचालक राजकरण सिंह भदौरिया ने किया। इस मौके पर वीरेन्द्र सिंह, कामिनी माहेश्वरी एवं प्राचार्य जगदीश श्रीवास आदि ने उन्हें बधाईयां दी।

- जागृति नगर स्थित वीरांगना लक्ष्मीबाई गुरूकुल माध्यमिक विद्यालय में हिन्दी दिवस पर श्रीमती मधु उपाध्याय का सम्मान किया गया। विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती रजनी तलवानी ने उन्हें शॉल एवं श्रीफल प्रदान किया। इस अवसर पर विद्यालय संचालक नरेन्द्र सिंह चौहान, डॉली चौहान एवं जगदीश श्रीवास आदि उपस्थित थे।

Updated : 15 Sep 2020 1:00 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top