Home > राज्य > मध्यप्रदेश > ग्वालियर > जेल में कैदी ने गुप्तांग काटकर शिव को चढ़ाया

जेल में कैदी ने गुप्तांग काटकर शिव को चढ़ाया

जेल में कैदी ने गुप्तांग काटकर शिव को चढ़ाया
X

ग्वालियर। केंद्रीय जेल में हत्या के आरोप में बंद के बंदी ने अपना गुप्तांग काटकर शिवलिंग पर चढ़ा दिया। घटना की जानकारी मिलते ही जेलकर्मीयोन द्वारस उसे जेल अस्पताल ले जाया गया। जहाँ ट्रामा सेंटर में भर्ती कर उसका इलाज किया जा रहा है। बंदी के अनुसार स्वप्न में भगवान् भोले नाथ ने उसे ऐसा करने के लिए कहा था।

जानकारी के अनुसार सेन्ट्रल जेल में उस समय हड़कंप मच गया जब पता चल की एक बंदी ने अपना गुप्तांग काट लिया है। बताया जा रहा है की कैदी का नाम विष्णु सिंह राजावत वह प्रतदिन की तरह सुबह जागकर शिव मंदिर में पूजा करने गया था। पूजा के दौरान ही उसने सुबह 6 बजे अपना गुप्तांग काटकर शिव जी पर चढ़ा दिया। घायल बंदी के अनुसार भगवान् शिव उसके स्वप्न में आये थे। उन्होंने मुझे ऐसा करने का आदेश दिया था और मैंने आज मंदिर में अपना गुप्तांग उन्हें भेंट कर दिया। उसकी हालत सभी स्थिर डॉक्टर उस पर अपनी नजर रखें हुए है। यह बंदी हत्या सहित कई मामलों का आरोपी है।


Updated : 6 May 2020 7:32 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top