Home > राज्य > मध्यप्रदेश > ग्वालियर > 5वीं और 8वीं का परीक्षा परिणाम 15 मई तक घोषित तो होगा, फैल होने पर मिलेगा एक मौका

5वीं और 8वीं का परीक्षा परिणाम 15 मई तक घोषित तो होगा, फैल होने पर मिलेगा एक मौका

5वीं और 8वीं का परीक्षा परिणाम 15 मई तक घोषित तो होगा, फैल होने पर मिलेगा एक मौका
X

ग्वालियर, न.सं.। 5वीं और 8वीं की बोर्ड परीक्षाएं हो चुकी हैं और उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन अपने अंतिम चरण में हैं। वैसे तो सपरीमेंट्री एक ही विषय में आती है लेकिन 5वीं और 8वीं में अगर विद्यार्थी सभी विषयों में फैल भी हो जाए तो राज्य शिक्षा केन्द्र द्वारा उसे एक बार सभी विषयों में बैठने का मौका दिया जाएगा। इसके लिए शिक्षकों द्वारा उस बच्चे को मई और जून माह में पढ़ाना होगा। इस बार की 5वीं और 8वीं की परीक्षा में 61778 बच्चे शामिल हुए थे।

उल्लेखनीय है कि राज्य शिक्षा केन्द्र ने 30 अप्रैल को मूल्यांकन पूरा करने के आदेश दिए थे, लेकिन तकनीकि समस्याओं के कारण यह मूल्यांकन नहीं हो पाया। इसके बाद 5 मई तक मूल्यांकन पूरा करने के लिए कहा गया है। इसके उपरांत 15 मई तक परीक्षा परिणाम घोषित किया जा सकता है। इस दौरान जिन बच्चों की सपरीमेंट्री आएगी उन्हें मई-जून में पढ़ाया जाएगा। वहीं ग्वालियर जिले की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन जबलपुर में किया गया है।

10वीं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हुआ पूर्ण, 12वीं की 12667 उत्तर पुस्तिकाएं शेष:-

माध्यमिक शिक्षा मडंल मध्य प्रदेश भोपाल द्वारा संपन्न कराई गई 10वीं की 1 लाख 85 हजार 615 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन पूर्ण हो गया है। वहीं 12वीं की 1 लाख 73 हजार 900 में से 1 लाख 61 हजार 237 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हो गया है और 12 हजार 667 उत्तर पुस्तिकाएं जंचने के लिए बाकी है। इन उत्तर पुस्तिकाओं को जंचने के लिए 9 जून की तिथि निश्चित की है। जानकारी के अनुसार मई माह में बोर्ड की सभी परीक्षाओं का परिणाम घोषित हो जाएगा।

इनका कहना है:-

‘उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन अंतिम चरण में है। परीक्षा परिणाम 15 मई तक घोषित हो सकता है। 5वीं और 8वीं की परीक्षा में जो बच्चे अगर सभी विषयों में भी फैल हो गए तो उन्हें मई-जून में पढक़ार पुन: परीक्षा में बैठने का मौका दिया जाएगा। ’

रविन्द्र सिंह तोमर

जिला परियोजना समन्वयक

Updated : 4 May 2023 12:30 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top